गहलोत ने कहा कि पिपाड़ में आकर मुझे कई पुराने चेहरे दिखे। जब मैं दुकान पर बैठा करता था तो वो दिन और थे। पुराने मित्रों से मिलकर अच्छा लगता है। पिपाड़ के विकास के लिए काम कर रहे हैं। यहां District Hospital भी बना रहे हैं। 100 गांवों व शहर वासियो को भी फायदा मिले। लेकिन आपस मे लड़ेंगे तो फायदा कैसे मिलेगा। गांव-ढाणियों तक पहुंचे, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बोला है कि लोगाें तक यह बात पहुंचाएं।
मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार को जोधपुर जिले के पीपाड़ शहर में पूर्व पार्षद व पूर्व सरपंच सत्यनारायण शर्मा के निवास पहुंचकर उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। इस अवसर पर राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल, जोधपुर नगर निगम (उत्तर) की महापौर श्रीमती कुंती देवड़ा परिहार, लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई, लोहावट विधायक किशनाराम, बिलाड़ा विधायक हीरालाल, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, उप जिला प्रमुख विक्रम विश्नोई, पीपाड़ प्रधान सोनिया चौधरी व अन्य मौजूद रहे।
जैन मुनि के स्वास्थ्य की जानकारी ली
मुख्यमंत्री ने पीपाड़ शहर में जैन मुनि हीराचंद से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इससे पहले मुख्यमंत्री का हेलीपेड पहुंचने पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, आईजी पी रामजी, पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ इंद्रजीत यादव ने अगवानी की।