scriptBJP के पास कोई बड़ा नेता व इतिहास नहीं, कांग्रेस मुक्त भारत कभी नहीं देख पाएगी भाजपा : गहलोत | BJP can not see Congress free India, says former CM Ashok Gehlot | Patrika News

BJP के पास कोई बड़ा नेता व इतिहास नहीं, कांग्रेस मुक्त भारत कभी नहीं देख पाएगी भाजपा : गहलोत

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 28, 2016 02:05:00 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

कांग्रेस सदैव सिद्धांत और नीति पर चलने वाली पार्टी रही है, इसलिए भाजपा कभी भी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं देख पाएगी।

former CM Ashok Gehlot

former CM Ashok Gehlot

कांग्रेस सदैव सिद्धांत और नीति पर चलने वाली पार्टी रही है, इसलिए भाजपा कभी भी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं देख पाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जड़ें काफी गहरी हैं। उन्हें उखाडऩे के लिए भाजपा चाहे कितना भी झूठा प्रचार कर ले, वे सफल नहीं हो पाएंगे। यह बात राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को निंबा-निंबडी में जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई बड़ा नेता नहीं और न ही इतिहास है। उसी का कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी सरदार पटेल तो कभी महात्मा गांधी का सहारा ले रहे हैं। इसके अलावा भाजपा ने आजकल नया फंडा शुरू किया है कांग्रेस की लीडरशिप को डैमेज करने का, ताकि कांगे्रस कमजोर हो जाए।
READ MORE: दीपावली पर ऑनलाइन बधाई देने का क्रेज जोरों पर, घट रहा ग्रीटिंग कार्ड्स का कारोबार

इससे पूर्व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सत्येंद्र भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के अनुसार कांग्रेस ने कुछ नहीं किया जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने जितना किया उतना भाजपा कभी कर नहीं सकती। इसके अलावा पूर्व विधायक जुगल काबरा, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, वरिष्ठ कांग्रेसी सुपारस भंडारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पार्षद शहाबुद्दीन, अरविंद गहलोत, श्यामा देवी, शिव सोनी सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष और कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
READ MORE: जोधपुर के इस मंदिर में कल्पतरू पर विराजित है ‘लक्ष्मी वाहक उल्लू का जोड़ा’, दर्शन कर आप भी मांगें समृद्धि

19 नवंबर को मनाई जाएगी इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती

गहलोत ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती 19 नवंबर को मनाई जाएगी। इसके बाद पूरे एक साल तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें युवाओं को कांग्रेस के इतिहास को बताने के लिए ट्रेनिंग कैंप और सेमिनार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो