जोधपुर

जोधपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस विरोधी नीतियों को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

जोधपुरJul 31, 2021 / 08:37 pm

जय कुमार भाटी

जोधपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के निर्णय के अनुरूप जोधपुर शहर भाजपा के तत्वावधान में राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए एवं दमनकारी नीतियों का विरोध करने के लिए सभी बारह मण्डलों में विरोध प्रदर्शन किया गया।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं वादा खिलाफी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में तीनों विधानसभाओं के सभी 12 मण्डल अध्यक्षों की अगुवायी में विधानसभा वार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान तख्तीयों पर सरकार के विरोध में नारे भी लगाये गये। जिस पर लिखा था कि सोनिया जिसकी मम्मी है वो सरकार निक्कमी है।, बिजली पानी ना दे सके वो सरकार निक्कमी हैै।, महिलाओं की रक्षा ना कर सके वो सरकार निक्कमी हैै।, युवाओं को रोजगार ना दे सके वो सरकार निक्कमी है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी पत्रकारों से भी रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। ऐसे में प्रदेश की जनता राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों से परेशान है। बिजली के बिलों में लगातार हो रही बेहताशा वृद्धि, पानी की भेदभाव पूर्ण वितरण व्यवस्था एवं राज्य में महिलाओं एवं दलितों के प्रति बढ़ते अपराधों के कारण राज्य सरकार के अदूरदर्शी निणयों से जिस प्रकार आम जनता प्रताडि़त हो रही है। इन सभी मुद्दो को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला ईकाई राज्य सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया। राजस्थान कांग्रेस शासन में अपराध के क्षेत्र में देश की राजधानी बनता जा रहा है। जहां पर आमजन सुरक्षित नहीं है, सरेआम हत्याएं हो रही है। बजरी माफिया का आतंक पूरे प्रदेश में फैला हुआ है एवं बेरोजगारी तेजी से बढ़ती जा रही है। कांग्रेस द्वारा अपने मेनफेस्टों में किये गये वादे जिसमें बिजली दर न बढ़ाने की घोषणा की गई थी उससे मुकरते हुए बिजली के बिलों में बेहताशा वृद्धि की गई इससे आमजनता त्रस्त है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.