scriptभाजपा ने पूर्व मंत्रियों-विधायकों को दी जिम्मेदारी | bjp give responsible to ex ministers and mla's | Patrika News

भाजपा ने पूर्व मंत्रियों-विधायकों को दी जिम्मेदारी

locationजोधपुरPublished: Dec 11, 2019 08:50:16 pm

Submitted by:

Avinash Kewaliya

– यहां देखिये भाजपा के जोधपुर संभाग प्रभारियों की सूची
 

भाजपा ने पूर्व मंत्रियों-विधायकों को दी जिम्मेदारी

भाजपा ने पूर्व मंत्रियों-विधायकों को दी जिम्मेदारी

जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने आगामी पंचायतराज चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से इसके लिए जिला प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने आदेश जारी कर पूर्व उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ को जोधपुर जिला प्रभारी एवं आदूराम मेघवाल को सह प्रभारी बनाया है। इसी प्रकार पाली में जोधपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसन्न मेहता को प्रभारी एवं पूर्व महापौर घनश्याम ओझा को सह प्रभारी बनाया, सिरोही में पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ प्रभारी एवं जोधपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी सह प्रभारी होंगे। जालोर में पूर्व राज्य मंत्री डॉ. महेन्द्रसिंह राठौड़ प्रभारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धुरेन्दर मेघवाल सह प्रभारी, जैसलमेर में राजसिको के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया प्रभारी व पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत सह प्रभारी, बाड़मेर में पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित प्रभारी एवं पूर्व देहात अध्यक्ष भोपाल सिंह सह प्रभारी होंगे। नागौर जिले में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कच्छवाह प्रभारी व पंकज जोशी सह प्रभारी होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो