scriptनहर में मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव | bodies of minor lovers found in canal | Patrika News

नहर में मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव

locationजोधपुरPublished: Oct 16, 2021 01:20:26 am

Submitted by:

Vikas Choudhary

-प्रेमी की सगाई होने पर दोनों भाग गए थे घर से

नहर में मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव

नहर में मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव

जोधपुर/तिंवरी.
जिले के मथानिया थाना क्षेत्र से गायब होने वाले प्रेमी युगल के शव शुक्रवार को बालरवा गांव से निकलने वाली राजीव गांधी लिफ्ट केनाल में मिले। दोनों नाबालिग थे और प्रेमी की सगाई होने के चलते दोनों घर से भाग गए थे।
थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा के अनुसार 15 वर्षीय किशोर व 16 वर्षीय किशोरी गुरुवार को अपने-अपने घर से गायब हो गए थे। किशोर की मोटरसाइकिल तिंवरी में नहर के पास मिली थी। किशोरी की चुन्नी बाइक पर थी। जिससे दोनों के नहर में कूदने की आशंका जताई गई। तलाश के बावजूद दोनों नहीं मिले थे।
पुलिस ने शुक्रवार को एसडीआरएफ के गोताखोरों से नहर में दुबारा तलाश कराई। तब बालरवा गांव के पास नहर में शव मिल गए। इन्हें बाहर निकाला तब तक इनकी मृत्यु हो चुकी थी। दोनों के परिजन मौके पर आए और जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिए गए, जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे गए।
दोनों के गुरुवार को घरों से गायब होने पर परिजन ने तलाश शुरू की थी। इस संबंध में अपहरण के अलग-अलग मामले दर्ज कराए गए थे। किशोर की गुरुवार को सगाई होने वाली थी। उससे पहले वह गायब हो गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो