scriptबड़ी खबर : अशोक गहलोत को ट्विटर पर मिली धमकी | Breakine News : Ashok Gehlot threatens on Twitter by a person | Patrika News

बड़ी खबर : अशोक गहलोत को ट्विटर पर मिली धमकी

locationजोधपुरPublished: Apr 10, 2018 08:59:34 pm

Submitted by:

M I Zahir

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक व्यकित ने ट्विटर पर धमकी दी है। इस सिलसिले में युवा कांग्रेस ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है।

Ashok Gehlot

Ashok Gehlot

जोधपुर . अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य अशोक गहलोत को ट्विटर पर धमकी मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धमकी मिलने से कांग्रेस खेमे और उनके समर्थक कार्यकर्ताआें में खलबली मच गई है। गहलोत के घर पर हमला करने वाले को दस लाख रुपए देने के धमकी भरे ट्वीट के विरोध में मंगलवार को युवा कांग्रेस जोधपुर विधानसभा ने पुलिस कमिश्नर अशोकसिंह राठौड़ को ज्ञापन देर कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने यह मामला साइबर सेल को सौंप दिया है।
गहलोत ने शांति रखने की अपील की थी

गहलोत ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भारत बंद के मैसेज के सम्बंध में सबसे शांति बनाए रखने की अपील की थी। इसके कुछ देर बाद ही गहलोत को सोशल मीडिया पर धमकी दी गई।प्रभाकर पाण्डे नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा कि जो शख्स गहलोत के घर पर हमला करेगा, उसे १० लाख रुपए मिलेंगे। इसको लेकर कांग्रेस में रोष है। दोपहर में युवा कांग्रेस के शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दानिश फौजदार की ओर से पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें गहलोत की सुरक्षा व धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि यह प्रकरण मुख्यालय की साइबर टीम को भेजा जाएगा। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
एक दिन पहले ही मिली है बड़ी जिम्मेदारी

उल्लेखनीय है कि गहलोत को 31 मार्च को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव और ९ अप्रेल को ही केंद्रीय चुनाव समिति में सदस्य बनाया गया है। उन्होंने देश भर में बढ़ रही हिंसा के खिलाफ सोमवार को ही नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उपवास रखा था। गहलोत ने गत 31 मार्च को जोधपुर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता मंें कहा था कि राजस्थान उनके खून में है। जब रिटायर्ड होंगे तो जोधपुर रहेंगे। जोधपुर दिल में बसता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो