scriptALWAR GANGRAPE CASE में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने यह लगाया आरोप | CENTRAL MINISTER SHEKHAWAT ON ALWAR GANGRAPE CASE | Patrika News

ALWAR GANGRAPE CASE में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने यह लगाया आरोप

locationजोधपुरPublished: Jan 22, 2022 11:43:42 pm

Submitted by:

Avinash Kewaliya

ALWAR GANGRAPE CASE में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री GAJENDDRA SINGH SHEKHAWAT ने RAJASTHAN की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा राजस्थान रेपिस्तान के रूप में देश में उभरा है।

ALWAR GANGRAPE CASE में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने यह लगाया आरोप

ALWAR GANGRAPE CASE में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने यह लगाया आरोप

जोधपुर। ALWAR GANGRAPE CASE में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री GAJENDDRA SINGH SHEKHAWAT ने RAJASTHAN की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा राजस्थान रेपिस्तान के रूप में देश में उभरा है। राजस्थान को शर्मसार करने की जिम्मेदारी लेने के बजाय सरकार सबूतों को मिटाने का काम कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे बड़ा अपराध कोई सरकार नहीं कर सकती है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री शेखावत अपने संसदीय क्षेत्र जोधपुर में थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह की घटनाएं अभी-अभी बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, अलवर में हुईं, उससे राजस्थान शर्मसार हुआ है। शेखावत ने शनिवार को करीब तीन घण्टे तक जनसुनवाई की। इसके बाद वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।
दस दिनों में कर्जमाफी का क्या हुआ
किसानों की कर्ज माफी पर शेखावत ने कहा कि कांग्रेस पर देश की जनता का विश्वास पहले ही समाप्त हो गया था। आज ऐसे गरीब किसान, जिसका एक बेटा सीमा पर शहीद हुआ, दूसरा दिव्यांग है, उसकी जो थोड़ी सी जमीन बची थी वो बैंक ने नीलाम कर दी।
बजट में अभी प्राथमिकता जल
आगामी केंद्रीय बजट को लेकर उन्होंने कहा कि अभी प्राथमिकता जल है। प्रधानमंत्री NARENDRA MODI ने जिस तरह से पिछले सालों में जल जीवन मिशन को आगे बढ़ाया है। मुझे उम्मीद है कि मिशन के लिए इस बार भी पर्याप्त बजट मिलेगा।
यूपी में भाजपा की एकतरफा जीत

पिछले पांच साल में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री YOGI ADITYANATH ने जिस प्रकार के सुशासन को दिया है। राज्य को गुंडाराज से मुक्ति दिलाई है। उससे भाजपा की एकतरफा जीत निश्चित है। PUNJAB ELECTION में भाजपा के चुनाव प्रभारी के तौर पर कहा कि राज्य में भाजपा के साथ जो लोग जुड़ रहे हैं, वो केवल और केवल पंजाब के भविष्य की दृष्टि से जुड़ रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो