script

शोक जताने मुख्यमंत्री पहुंची इस नेता के घर

locationजोधपुरPublished: May 07, 2018 11:14:55 pm

Submitted by:

Manish kumar Panwar

भोपालगढ़(जोधपुर). मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार अपराह्न 3.45 बजे हेलिकॉप्टर से भोपालगढ़ क्षेत्र के रतकुडिय़ा गांव पहुंचीं।

CM visit

cm visit

भोपालगढ़(जोधपुर). मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार अपराह्न ३.४५ बजे हेलिकॉप्टर से भोपालगढ़ क्षेत्र के रतकुडिय़ा गांव पहुंचीं। उनके साथ झालावाड़ सांसद व पुत्र दुष्यंतसिंह तथा भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी थे। वे राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी के बड़े भाई पूनाराम डूडी के निधन पर आयोजित शोकसभा में शामिल हुईं। करीब एक घंटे रुकी मुख्यमंत्री ने सांसद डूडी सहित अन्य परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
हेलीपैड पर राज्यमंत्री कमसा मेघवाल, पूर्व सांसद जसवंतसिंह बिश्नोई समेत कई जनप्रतिनिधियों मुख्यमंत्री की अगवानी की। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहे। यहां से वे सड़क मार्ग से राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी के निवास पर पहुंची और उनके बड़े भाई पूनाराम डूडी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
नहीं मिलीं ग्रामीणों से
कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मुख्यमंत्री से मुलाकात की आस लेकर आए। ग्रामीण ज्ञापन तैयार कर लाए थे। मुख्यमंत्री ग्रामीणों से बिना मिले ही मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर आगे बढ़ गईं। मुख्यमंत्री को देखने और मिलने के लिए आस पास गांवों से काफी लोग भी पहुंचे। कई लोग अपनी मांगों का ज्ञापन लेकर भी पहुंचे। लेकिन, मुख्यमंत्री बिना किसी से मिले आगे बढ़ गई। जिससे रतकुडि़या गांव पहुंचे लोगों को निराशा झेलनी पड़ी। हांलाकि दूर से उन्होंने लोगों का अभिवादन किया और चली गई।
जनप्रतिनिधियों व अफसरों का रहा जमावड़ा

शोकसभा में मध्यप्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री कमल डूडी पटेल, ओसियां विधायक एवं संसदीय सचिव भैराराम सियोल, फलौदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई, बिलाड़ा विधायक अर्जुन गर्ग, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़, लूणी विधायक जोगाराम पटेल, जोधपुर शहर विधायक कैलाश भंसाली, मेड़ता विधायक सुखराम नेतडिय़ा, मालपुरा टोंक के पूर्व विधायक जीतराम डूडी, सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश टाइसन, जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, जोधपुर महापौर घनश्याम ओझा, जेडीए चेयरमैन प्रो. महेंद्रसिंह राठौड़, ओसियां प्रधान ज्योति ज्याणी, बिलाड़ा प्रधान सुनीता बिश्नोई, पीपाड़ प्रधान इंद्रा मेघवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला, शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पहले से काफी मुस्तैद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो