scriptक़ाश! ऐसा हर रोज नजर आए नई सडक़ व घंटाघर, देखें तस्वीरें… | Patrika News
जोधपुर

क़ाश! ऐसा हर रोज नजर आए नई सडक़ व घंटाघर, देखें तस्वीरें…

1 Photos
5 years ago
1/1

जोधपुर. प्रदेश के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जोधपुर आए अशोक गहलोत के स्वागत में मंगलवार को प्रशासन ने नई सडक़ व घंटाघर का स्वरूप बदलकर रख दिया। नई सडक़ पर रोजमर्रा में खड़े रहने वाले हाथठेले भी गायब दिखे। घंटाघर में पर्यटकों के लिए अवरुद्ध बने अतिक्रमण भी दूर-दूर तक नजर नहीं आए। जबकि ऐसा स्वरूप घंटाघर का कई दशक पहले हुआ करता था। मुख्यमंत्री के आगमन पर जोधपुर शहर का बदला स्वरूप देख आमजन भी कहते नजर आए कि काश, ऐसा हर रोज नजर आए नई सडक़ व घंटाघर। फोटो - जेके भाटी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.