थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार नागौरी गेट की मेघवाल बस्ती निवासी बंटी पुत्र बुधाराम मेघवाल व कागड़ी में भील बस्ती निवासी आकाश उर्फ गूंगा पुत्र संतोष भील और कागा कागड़ी निवासी रेखा पत्नी ताराचंद मेघवाल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से महिला को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं अन्य दोनों आरोपियों को दो-दो दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए हैं। उन्हें शुक्रवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
नशे के लिए महिला के घर आता था आरोपी
पुलिस का कहना है कि आरोपी रेखा व पति में अनबन है। ऐसे में वह पीहर में रहती है। आरोपी बंटी का चार-पांच साल से रेखा के पीहर में आना-जाना था। वह नशे के लिए वहां जाता था। इस दौरान दोनों में जान-पहचान बढ़ गई थी। कुछ दिन पहले महिला ने संतान न होने का दुख बयान किया था। उसने संतान सुख के लिए बच्चे की जरूरत बताई थी। उसने बंटी को कुछ रुपए भी दिए थे। तब बंटी ने हां कर दी थी। इस काम के लिए उसने आकश उर्फ गूंगा को साथ ले लिया था। रैकी के बाद दोनों ने 23 मई की रात होटल घूमर के बाहर फुटपाथ पर सोए झालावाड़ निवासी प्रदीप (4) पुत्र गिरीराज बागरी का अपहरण कर लिया था। सुबह पुत्र को न पाकर परिजन ने पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने आठ घंटे के भीतर दोनों युवक व महिला को पकड़कर मासूम को छुड़ा लिया था।