सीएम एक सप्ताह में 18 बड़े प्रोजेक्ट की स्थिति देख चुके हैं। शुक्रवार को उनके साथ प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, राजस्थान पशु विकास बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सोलंकी, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, शहर विधायक मनीषा पंवार, लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई, महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार, राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, रीको निदेशक सुनील परिहार भी रहे। संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगोई, पुलिस महानिरीक्षक पी. रामजी, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, जेडीए आयुक्त डॉ. इन्द्रजीत यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारियां साझा की।
फैक्ट फाइल
- 3 घंटे से ज्यादा फील्ड में रहे
- 11 प्राेजेक्ट देखे
- 5 प्रोजेक्ट मेडिकल क्षेत्र से जुडे
- 149 करोड़ इन प्रोजेक्टस की लागत- 6 अन्य प्रोजेक्ट्स सुविधा, पर्यटन व स्टार्टअप से जुड़े
- 125 करोड़ से ज्यादा इनकी लागत

ये हैं खास प्रोजेक्ट
- पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में स्टार्ट अप को प्लग एण्ड प्ले की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा 13.05 करोड़़ रुपए से इन्क्यूबेशन सेंटर बना रहा है।

- बीजेएस के पास स्थित आरटीओ फाटक पर जेडीए 75 करोड़ रुपए में एच आकार आरओबी निर्माण करवा रहा है। जून 2023 तक कार्य पूरा होगा।
- उम्मेद उद्यान में जेडीए की ओर से अमृत योजना में 3.29 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का अवलोकन किया। ग्रीन स्पेस, पाथ-वे, खेलकूद उपकरण, विद्युतीकरण, पौधारोपण एवं सड़क निर्माण किए गए हैं।

- बजट घोषणा 2019-20 के तहत मंडोर गार्डन में 13 करोड़ की राशि से कार्य प्रस्तावित है। 7 करोड़ की राशि अब तक व्यय हो चुकी है। काम अभी चल रहा है।
- 8 मील मंडोर बेरी गंगा वन क्षेत्र में बजट घोषणा 2021-22 के तहत 20 करोड़ की लागत से पद्मश्री कैलाश सांखला स्मृति वन विकसित होगा। 250 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित होने वाले स्मृति वन में नई चारदीवारी तथा ग्रीन स्पेस का निर्माण किया जाएगा। इंटरप्रेटेशन सेन्टर, विभिन्न सुविधाएं, जल सुविधाएं, परिभ्रमण पथ, स्वागत कक्ष, योगा पार्क, हर्बल गार्डन व वाहन पार्किंग सुविधा होगी।

- चैनपुरा में महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल में कुल 93.17 लाख में स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का निर्माण चल रहा है। चिकित्सा सेक्टर पर फोकस
- बजट घोषणा 2019-20 से बनने वाले मल्टी स्टोरी आईसीयू वार्ड के चरणबद्ध निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस पर 17 करोड़ की राशि व्यय होगी। स्ट्रक्चर कार्य पूर्ण किया जा चुका है व तृतीय फ्लोर पर फर्निशिंग का कार्य प्रगतिरत है। 30 अप्रेल 2022 तक काम पूरा करना है।

- एमडीएम अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में शेष रहे तलों के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस निर्माण कार्य के लिए 45.66 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। अगस्त 2023 तक इसे पूरा करना है।
- एमडीएम में नवीन डायग्नोस्टिक विंग कार्य पर 14 करोड़ की राशि व्यय होगी। निर्माण स्थल पर खड़े पेड़ों की कटाई एवं साफ-सफाई का कार्य प्रगति पर है। अगस्त 2023 तक इसे पूरा करना है।

- एमडीए में 49.39 करोड़ की लागत से ट्रोमा सेंटर निर्माण कार्य किया जा रहा है। सेंटर के लिए पार्किंग एवं भूतल से तीन मंजिला भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
- भूजल कार्यालय परिसर में बनने वाले कैंसर सेंटर स्थल का जायजा लिया और इससे संबंधित सम्पूर्ण योजना के बारे में जानकारी पायी। 23 करोड़ की राशि इस पर व्यय होगी। यह कार्य जुलाई 2023 में पूरा होगा।