scriptकिसान संघ संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी पर वर्ष भर होंगे कार्यक्रम | Dattopant Thengdi birth centenery will be organized throughout year | Patrika News

किसान संघ संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी पर वर्ष भर होंगे कार्यक्रम

locationजोधपुरPublished: Nov 17, 2019 09:30:42 pm

Submitted by:

Amit Dave

– संघ चलाएगा ग्राम संपर्क अभियान, प्रत्येक गांव में पहुंचेगा

किसान संघ संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी पर वर्ष भर होंगे कार्यक्रम

किसान संघ संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी पर वर्ष भर होंगे कार्यक्रम

जोधपुर।

भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी का जन्म शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। संघ की ओर वर्ष भर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय भारतीय किसान संघ प्रांत की रविवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक संघ के राष्ट्रीय जैविक प्रमुख रतनलाल डागा व प्रदेश संगठन मंत्री राजवीरसिंह के मार्गदर्शन में प्रांत अध्यक्ष दलाराम बटेसर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दंत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी अवसर पर ग्राम संपर्क अभियान चलाने की योजना बनाई गई। संगठन के प्रांत संगठन मंत्री हेमराज ने बताया कि जोधपुर प्रान्त में सभी जिलों गांवों तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस दौरान ग्राम इकाई में संगठन का बोर्ड लगाने, दीवार लेखन, साहित्य वितरण कर किसानों को संगठन से सक्रिय रूप से जोडऩे का कार्यक्रम 1 से 31 दिसम्बर तक पूरा करना है। बैठक में आंदोलन व प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर, प्रान्त कोष प्रमुख गणपतलाल चौधरी, प्रांत मंत्री हरिराम विश्नोई, प्रान्त महिला प्रमुख विमला सियाग, संभाग महिला प्रमुख सुमन चौधरी, जोधपुर संभाग उपाध्यक्ष मंगनाराम विश्नोई, राजेन्द्र व्यास, जोधपुर जिलाध्यक्ष नरेश व्यास सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो