जोधपुर . पाली रोड पर मोगड़ा के पास रविवार रात एक कार के आगे चल रहे ट्रक से टकराने के बाद पलटने से दो युवकों की मौत व दो अन्य घायल हो गए। कार के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबीएचबी थाने के उप निरीक्षक कपूराराम ने बताया कि बोरानाडा निवासी सूरज (२२) पुत्र राजेश सिहाग, सुरेश (२३) पुत्र मोतीराम जाट, सुरेन्द्र पुत्र रूघाराम जाट व हरेन्द्र पुत्र मोतीराम जाट रात को कार में सवार होकर पाली की तरफ से जोधपुर आ रहे थे। मोगड़ा के पास एक होटल के सामने पहुंचने पर कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई और कार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूरज सिहाग की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अन्य तीनों गम्भीर घायल हो गए। उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुरेश सोऊ को भी मृत घोषित कर दिया। जबकि सुरेन्द्र व हरेन्द्र को भर्ती किया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन जब्त किए हैं।
——— पति के बारे में पूछ घर में घुसे दो युवक, महिला पर चाकू से हमला बनाड़ थानान्तर्गत खारड़ा रणधीर गांव स्थित मकान में महिला के अकेली होने का फायदा उठाकर दो युवक पति के बारे में पूछकर अंदर घुसे और महिला का मुंह पकड़कर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि चाकू से हमला कर मोबाइल व एलईडी चुराकर ले भागे। फिलहाल दोनों अज्ञात युवकों का सुराग नहीं लग पाया है। उप निरीक्षक कृष्णचंद ने बताया कि खारड़ा रणधीर में किराए के मकान में रहने वाला विकासकुमार सैन सुबह दुकान पर चला गया। दोनों बच्चे भी स्कूल निकल गए। पत्नी ज्योति घर पर अकेली थी। अपराह्न ३.१५ बजे मोटरसाइकिल पर दो जने आए। उन्होंने दरवाजा खटखटा विकास के बारे में पूछा। उन्होंने महिला से कहा कि वे विकास से मोटरसाइकिल लेने आए हैं, लेकिन महिला ने उन्हें घर न होने का जवाब दिया। तब दोनों ने पानी पिलाने का आग्रह किया। महिला पानी के लिए जैसे ही मुड़ी तभी युवकों ने पीछे से महिला को पकड़ लिया और मकान मालिक वाले हिस्से में ले गए। उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर एक युवक ने चाकू से दो वार किए, जो हाथ पर लगे। इस दौरान युवकों ने मुंह पर मुक्का भी मारा। फिर वे घर में रखा एक मोबाइल व एलईडी लेकर रवाना हो गए। इतने में महिला के बच्चे वहां आ गए। उन्होंने दोनों युवकों को एलईडी ले जाते देख लिया। महिला ने पति को सूचना दी। बाद में पुलिस भी मौके पर आई। महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
——— दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव, बारह गिरफ्तार
पाल लिंक रोड के पास राजीव गांधी कॉलोनी में युवक को थप्पड़ मारने को लेकर रविवार दोपहर उपजे विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के एक दर्जन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कॉलोनी में दोपहर में किसी ने एक युवक को पीट दिया। पता लगने पर मसूरिया नट बस्ती के लोग राजीव गांधी कॉलोनी पहुंचे, जहां प्यारेमोहन चौराहे के पास दूसरे पक्ष के लोग भी आमने-सामने हो गए। दोनों एक-दूसरे से झगड़ा करने लगे। दोनों एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाने लगे। विवाद बढऩे पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। पुलिस ने एक पक्ष से आठ और दूसरे पक्ष से चार व्यक्तियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। इसमें बदरूद्दीन, आरिफ, रिजवान, मोहम्मद नसीम, आकाश, अजय, अभय सिंह, मोहित, साबिर, मोहम्मद कासिम, इमरान व राजू शामिल हैं। इस संबंध में फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।

——— फार्मा फैक्ट्री में टेस्टिंग से निकली रासायनिक गैस
तनावड़ा स्थित उद्योग नगर में एक केमिकल की फैक्ट्री में रासायनिक गैस के रिसाव से आसपास के कई गांवों में दुर्गंध फैल गई। इससे दोपहर से शाम तक लोगों में काफी दहशत का माहौल बना रहा। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक दवाई बनाने वाली फैक्ट्री से रासायनिक गैस जैसी बदबू आने लगी। दोपहर करीब २ बजे के बाद शाम तक ऐसा ही रहा। शाम को तापमान कम होने के बाद दुर्गंध ज्यादा आने लग गई। उससे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार उद्योग नगर में एक फार्मा दवाई बनाने के लिए नई फैक्ट्री में पिछले कुछ दिनों से टेस्टिंग शुरू की गई थी। आसपास के क्षेत्र में इसकी बदबू आने लगी। शाम को दुर्गंध बढऩे से कुछ लोगों को उल्टियां भी हुई। उसके बाद लोग दहशत के चलते घरों में रहे। नंदवान, सालावास, सांगरिया से कई लोगों ने पत्रिका कार्यालय में फोन कर रासायनिक गैस की बदबू के बारे में बताया। बुजुर्ग लोगों को आंखों में जलन जैसा महसूस हुआ। देर रात काम से घर आने वाले लोग मुंह में रूमाल बांधे हुए दिखाई दिए। इससे पहले दांतीवाड़ा में भी रासायनिक गैस का रिसाव हुआ था।