scriptINDUSTRY–लॉकडाउन में फैक्ट्रियों के कर्मचारियों-श्रमिकों के आवागमन पर रोक नहीं लगाने की मांग | Demand to not stop the movement of workers | Patrika News

INDUSTRY–लॉकडाउन में फैक्ट्रियों के कर्मचारियों-श्रमिकों के आवागमन पर रोक नहीं लगाने की मांग

locationजोधपुरPublished: Aug 07, 2020 08:53:50 pm

Submitted by:

Amit Dave

– लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष ने कलक्टर व पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

INDUSTRY--लॉकडाउन में फैक्ट्रियों के कर्मचारियों-श्रमिकों के आवागमन पर रोक नहीं लगाने की मांग

INDUSTRY–लॉकडाउन में फैक्ट्रियों के कर्मचारियों-श्रमिकों के आवागमन पर रोक नहीं लगाने की मांग

जोधपुर।

लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने जिला कलक्टर इन्द्रजीतसिंह व पुलिस आयुक्त जोस मोहन को पत्र लिखकर औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों व श्रमिकों को घर से कार्यस्थल व पुन: कार्यस्थल से घर तक आवागमन पर रोक नहीं लगाने की मांग की। ओझा ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से शनिवार व रविवार को लॉकडाउन घोषित किया गया है। पिछली बार लॉकडाउन से सम्पूर्ण औद्योगिक संस्थान पूर्णतया बन्द रहे, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ और अभी तक उद्योगों मे 20 प्रतिशत से अधिक उत्पादन नहीं हो रहा है। उद्यमी अपनी औद्योगिक इकाइयों मे केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों की पालना करते हुए उद्योगों को संचालित कर है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों व श्रमिकों को घर से कार्यस्थल व पुन: कार्यस्थल से घर तक आवागमन पर रोक नहीं लगाने की मांग की। औद्योगिक इकाइयों मे कार्यरत सभी कर्मचारियों व श्रमिकों के पास आवागमन के लिए नियोक्ता द्वारा जारी लैटरपैड पर उनकी सारी सूचना होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो