भ्रष्ट कार्मिकों पर अधिक कार्रवाई के लिए काम में लाएं पारदर्शिता
- डीजी सोनी ने रेंज के एसीबी अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली
- भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापारिक संगठनों के साथ जन संवाद

जोधपुर. पुलिस महानिदेशक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) बीएल सोनी ने कार्यशैली में पारदर्शिता लाकर भ्रष्ट कार्मिकों पर अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से जन संवाद कर भ्रष्टाचार के खिलाफ विभाग को अधिक से अधिक सूचनाएं देने की अपील की।
डीजी बीएल सोनी ने पावटा चौराहे के पास स्थित एसीबी कार्यालय में ब्यूरो की रेंज के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कार्रवाइयों की समीक्षा की। उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत ने रेंज में गत वर्ष की कार्रवाइयों की जानकारी दी। बैठक में एएसपी नारायणसिंह, डॉ दुर्गसिंह राजपुरोहित, भोपालसिंह लखावत, कैलाशदान चारण, उपाधीक्षक अन्नराजसिंह, अनिल पुरोहित, निरीक्षक मुकनदान मौजूद रहे। डीजी ने
निम्नलिखि निर्देश दिए :-
- भ्रष्ट सरकारी कार्मिकों के खिलाफ अधिक से अधिक ट्रैप कार्रवाई की जाए।
- कार्यशैली में पारदर्शिता लाई जाए और लम्बित मामलों की निष्पक्ष जांच पूरी की जाए।
- संगठित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी, त्वरित अनुसंधान व सफल कार्रवाई हो।
- आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने वाले व आदतन रिश्वतखोर लोक सेवकों के खिलाफ गुणवत्तापूर्ण व प्रभावी कार्रवाई की जाए।
- सरकारी जन कल्याणकारी, फ्लैगशिप योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हो।
- पुराने व लम्बित मामले, पीई व परिवादों की जांच को प्राथमिकता से त्वरित व समयबद्ध निस्तारण किए जाएं। परिवादी की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो।
रिश्वत की टोल फ्री १०६४ व व्हॉट्सएेप पर सूचना दें
डीजी सोनी ने दोपहर में पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल सभागार में शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जन संवाद कर रिश्वत लेने वाले कार्मिकों के बारे में टोल फ्री नम्बर १०६४ व व्हॉट्सएेप नम्बर ९४१३५०२८३४ पर सूचना देने की अपील की।
अब पाइए अपने शहर ( Jodhpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज