scriptdhanteras 2023 shubh muhurat time hindi | dhanteras 2023: 5 शुभ योगों में मनेगी धनतेरस, जानिए खरीदारी और पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त | Patrika News

dhanteras 2023: 5 शुभ योगों में मनेगी धनतेरस, जानिए खरीदारी और पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त

locationजोधपुरPublished: Nov 10, 2023 10:07:44 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

dhanteras 2023: दीपोत्सव का आगाज शुक्रवार को भगवान धन्वंतरि के प्राकट्स दिवस धनतेरस के रूप में किया जाएगा। परंपरानुसार, धन और समृद्धि के लिए धनतेरस मंत्र के साथ देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाएगी। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि शुक्रवार को दोपहर 12:35 बजे शुरू होगी।

dhanteras_1.jpg
dhanteras 2023 shubh muhurat: दीपोत्सव का आगाज शुक्रवार को भगवान धन्वंतरि के प्राकट्स दिवस धनतेरस के रूप में किया जाएगा। परंपरानुसार, धन और समृद्धि के लिए धनतेरस मंत्र के साथ देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाएगी। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि शुक्रवार को दोपहर 12:35 बजे शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन शनिवार को दोपहर 1:57 बजे तक रहेगी। चूंकि धनतेरस का त्योहार प्रदोष काल में मनाने की परंपरा है, इसलिए यह शु्क्रवार को मनाई जाएगी। किला रोड महादेव अमरनाथ के पं कमलेश कुमार दवे के अनुसार, धनतेरस पर 4 राजयोग और एक 1 शुभ योग सहित 5 योगों का महासंयोग रहेगा। इन 5 योगों के कारण धनतेरस और भी खास हो जाएगी। इसमें प्रीति, वरिष्ठ, सरल, शुभकर्तरी और सर्वार्थसिद्धि योग शामिल हैं। इस दिन यमदीप दान भी किया जाएगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.