script

इतना ऊंचा लगाया डोम कि बारिश-धूप नहीं रुक रहे, लापरवाही सामने आई तो अब फि र लाखों खर्च

locationजोधपुरPublished: Aug 20, 2019 06:50:17 pm

Submitted by:

Amit Dave

– गौशाला खेल मैदान डोम की ऊंचाई की जाएगी कम

jodhpur

इतना ऊंचा लगाया डोम कि बारिश-धूप नहीं रुक रहे, लापरवाही सामने आई तो अब फि र लाखों खर्च

जोधपुर।

इसे तकनीकी अधिकारियों की भूल कहें या लापरवाही कि लाखों रुपए खर्च कर जो डोम खिलाडि़यों को धूप व वर्षा से बचने के लिए लगाया गया था, वह तकनीकी रूप से फेल हो गया। निर्माण एजेंसी ने डोम को अत्यधिक ऊंचाई पर लगा दिया। इससे खिलाडि़यों व विद्यार्थियों को कोई राहत नहीं मिली। अब एक बार फि र 9 लाख रुपए खर्च कर इस डोम की ऊंचाई कम की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधीन संचालित हो रहे शाला क्रीड़ा संगम गौशाल मैदान में बने पवेलियन में डोम लगाने के बावजूद भी खिलाडि़यों को बारिश व धूप से राहत नहीं मिल रही है। खिलाडि़यों की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने डोम में सुधार के लिए 9 लाख रुपए स्वीकृत किए है। अब डोम को तीनों भागों को 7 फ ीट नीचे कर कवर किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी होकर वर्क ऑर्डर हो गया है और तीन-चार दिन में काम शुरू हो जाएगा।

अन्य कार्य भी होंगे

गौशाला मैदान में पूर्वी पवेलियन में डोम में सुधार के साथ पश्चिमी पवेलियन में शेड लगाया जाएगा। साथ ही, पवेलियन में एलइडी लाइट्स व पंखें लगाए जाएंगे।

टेन्ट व कुर्सियों में बैठते थे खिलाड़ी

गौशाला मैदान में खेल टूर्नामेंट्स होने पर विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी पवेलियन में बिना कुर्सियों व टेन्ट के बैठते थे। बाद में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अनुशंसा पर राजस्थान से राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने गौशाला मैदान के पवेलियन, स्वीमिंग पुल आदि पर डोम लगाने के लिए वर्ष 2018 में 90 लाख रुपए स्वीकृत किए थे। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने विधायक कोष से 9 लाख रुपए डोम में सुधार व अन्य कार्यो के लिए स्वीकृत किए है।

गौशाला मैदान के पवेलियन में लगा डोम तकनीकी खामी की वजह से ज्यादा ऊंचाई पर बनाया गया। इससे किसी को लाभ नहीं मिल रहा था। अब मुख्यमंत्री ने खिलाडि़यों के हित में डोम के सुधार व अन्य कार्यो के लिए राशि स्वीकृत की है।शिवसिंह परिहार, पूर्व सुपरवाइजर
शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान

ट्रेंडिंग वीडियो