Dr. SN Medical College : इम्युनोहिमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन में शुरू होगा पीजी कोर्स
जोधपुरPublished: Feb 09, 2023 06:33:20 pm
डॉ. एस.एन.मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में इम्युनोहिमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में पी.जी. कोर्स शुरू होगा।


Dr. SN Medical College : इम्युनोहिमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन में शुरू होगा पीजी कोर्स
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज : इम्युनोहिमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन में शुरू होगा पीजी कोर्स
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान काउंसिल ने पांच सीटों की दी स्वीकृति जोधपुर. डॉ. एस.एन.मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में इम्युनोहिमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में पी.जी. कोर्स शुरू होगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान काउंसिल (एनएमसी) ने एमडी इम्युनोहिमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन में पांच सीटों की मंजूरी प्रदान की है।डॉ. एस. एन. मेडिकल कॉलेज, जोधपुर के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप कच्छवाह ने बताया कि इम्युनोहिमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में पी.जी की पांच सीटों की स्वीकृति मिली है। इस सिलसिले में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान काउंसिल (एनएमसी), दिल्ली की टीम ने जनवरी-2023 में कॉलेज का निरीक्षण किया था। एनएमसी टीम ने विभाग में समस्त स्टॉफ, उपकरण, मशीनरी एवं आधारभूत ढांचा मानक स्तर पर सन्तोषजनक पाया। एनएमसी की निरीक्षण रिपोर्ट के बाद विभाग में पी.जी. के लिए पांच सीटों की स्वीकृती प्रदान की गई। विभागाध्यक्ष डॉ. मंजु बोहरा ने बताया कि आने वाले इन पी.जी. चिकित्सकों से विभाग को विशेषज्ञ चिकित्सक शिक्षक उपलब्ध होंगे, जिससे विभाग में नवीन अनुसंधान, तकनीक का विकास किया जाएगा। इससे मरीजों को आधुनिक उपचार सुविधा जैसे स्टेम सेल से उपाचारित कर लाभांवित किया जाएगा।