पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार बालेसर एवं शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएं खाली मटकियां लेकर बालेसर पंचायत समिति मुख्यालय पहुंचे तथा पंचायत समिति मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे ।
टंकी पर चढ़े कार्यकर्ता
ग्रामीणों ने जलदाय विभाग मुख्यालय स्थित उच्च जलाशय पर प्रदर्शन किया तथा कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों को धक्का देकर उच्च जलाशय की सीढ़ियों पर चढ़ गए। ऊपर तक चले यह देख पुलिस प्रशासन एकदम सकते में आ गया और पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। यह देख थानाधिकारी खुद दौड़कर टंकी की सीढ़ियां पर जाकर खड़े हो गए। समझाइश कर बड़ी मुश्किल से वापस नीचे उतारा।

अधिकारियों को लगाई फटकार
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने संबोधित करते हुए जलदाय विभाग अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर करोड़ों रुपए का घोटाले करने एवं सरकारी राशि में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की एवं गांव-गांव गंभीर पेयजल संकट पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि शीघ्र पेयजल संकट का समाधान नहीं हुआ एवं घोटाले की जांच नहीं की तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।
अनशन व अधिकारियों को घेरा
पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ के साथ जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत करने गए तो जिला स्तरीय उच्च अधिकारी मौके पर नहीं होने से पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़ भड़क गए तथा जलदाय विभाग जोधपुर के मुख्य अभियंता को फटकार लगाते हुए मौके पर बुलाया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र नहीं पहुंचे तो वह अनशन पर बैठ रहे हैं।

इसके बाद पूर्व विधायक के नेतृत्व में पूर्व विधायक सहित कार्यकर्ता उच्च जलाशय के नीचे दरी बिछाकर अनशन पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटा बाद जोधपुर से विभागीय उच्च अधिकारी पहुंचे तो कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेर लिया तथा अधिकारियों पर भड़ास निकाली। पूर्व विधायक के इशारे पर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए।
जलदाय विभाग के अधिकारियों को लिया आड़े हाथों
धरना प्रदर्शन हल्ला बोल कार्यक्रम में पूर्व प्रधान भंवरसिंह इंदा, पूर्व प्रधान बाबू सिंह इंदा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू कच्छावाह, महामंत्री बजरंग शर्मा, आगोलाई मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव, शेरगढ़ मंडल अध्यक्ष गुलाब सिंह राठौड़, सेखाला मंडल अध्यक्ष रामसिंह इंदा, सरपंच नाथू सिंह गोगादेव, समाजसेवी हरीसिंह जवाहरनगर, सांग सिंह 54 मील, जबराराम कुमावत, सरपंच भंवरलाल प्रजापत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष टीकम सांखला, पंसस कुंदनसिंह इंदा, प्रकाश सिंह इंदा, पूर्व सरपंच छगनसिंह राजपुरोहित, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सूजाराम सिद्धप सहित कई नेताओं ने संबोधित कर पेयजल संकट एवं जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।

कार्यक्रम में गांव-गांव से आए ग्रामीणों ने पेयजल संकट की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जलदाय विभाग के अधिकारियों को 210 ज्ञापन सौंपे है। एक एक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने की चेतावनी दी।