Rayada रायड़ा की बंपर पैदावार एवं अच्छे बाजार भाव से किसानो के चेहरे खिले
Rayada रायड़ा की बंपर पैदावार एवं अच्छे बाजार भाव से किसानो के चेहरे खिले
जोधपुर
Published: April 14, 2022 08:20:07 pm
Rayada रायड़ा की बंपर पैदावार एवं अच्छे बाजार भाव से किसानो के चेहरे खिले जोधपुर। जोधपुर जिले के मथानिया कृषि क्षेत्र में रायड़ा (Rayada) की बंपर पैदावार एवं अच्छे बाजार भाव के चलते रायडा किसानों की आर्थिक संबल का आधार बना है। मथानिया कृषि क्षेत्र के नेवरा रोड, खारडा- मेवासा, गोपासरिया, उम्मेदनगर, खुडियाला, केरलानगर, कोतवाली, बरला बासनी, जेलू, ग गाड़ी, पांचला खुर्द समेत 4 दर्जन से अधिक गांव में किसानों ने हजारों हेक्टेयर भूमि पर रायड़ा की बुवाई की थी जो मौसम की अनुकूलता के चलते फसल में रोग व कीटों का प्रकोप नहीं के बराबर होने से खेतों में लहराने लगी। इसी बीच दो बार मावठ की वर्षा होने तथा पाले का प्रकोप नहीं होने से रायडा की फसल खेतों में अच्छी तरह से पक गई। क्षेत्र के किसान इन दिनों रायडा के खेत-खलियान में मशीन से रायडा निकालने में जुटे हैं। नेवरा के प्रगतिशील किसान रिडमल जाखड़ ने बताया कि इस वर्ष रायडा फसल की औसतन पैदावार प्रति बीघा 4 से 5 क्विंटल के करीब रही। अच्छी पैदावार के साथ ही बाजार में रायडा का भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। 63 से 65 रुपए प्रति किलो किलोग्राम के हिसाब से चल रहे हैं। जबकि गत वर्ष रायडा का भाव इन दिनों ₹50 प्रति किलो के आसपास थे। ऐसे में इस बार रायडा किसानों के लिए आर्थिक संबल का आधार बना हुआ है। बाजार में खाद्य तेलों के बढ़ते भाव के चलते रायड़ा की बाजार भाव और तेज होने की आशंका के चलते किसान व व्यापारी स्टॉक करने में जुटे हैं । रायडा की अच्छी पैदावार व भाव किसानों का आर्थिक संबल बना।

Rayada रायड़ा की बंपर पैदावार एवं अच्छे बाजार भाव से किसानो के चेहरे खिले
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
