scriptमुंबई में बरसात के कारण 5 घण्टे देरी से आई फ्लाइट | Flight delayed by 5 hours due to rain in Mumbai | Patrika News

मुंबई में बरसात के कारण 5 घण्टे देरी से आई फ्लाइट

locationजोधपुरPublished: Sep 05, 2019 01:20:20 am

Submitted by:

jitendra Rajpurohit

– दोपहर की फ्लाइट शाम को रवाना हुई

मुंबई में बरसात के कारण 5 घण्टे देरी से आई फ्लाइट

मुंबई में बरसात के कारण 5 घण्टे देरी से आई फ्लाइट

जोधपुर. मुंबई में तेज बारिश के कारण बुधवार को हवाई यातायात प्रभावित रहा। एयर इंडिया की मुंबई-जोधपुर फ्लाइट करीब पांच घण्टा देरी से अपराह्न चार बजे जोधपुर पहुंची। आधे घण्टे बाद यह वापस मुंबई के लिए रवाना हुई। मुंबई की ओर जाने वाले यात्री यहां एक घंटे पहले आकर बैठ गए थे। लेकिन तय समय पर फ्लाइट न आने से वे इंतजार करते-करते एयरपोर्ट पर बेजां परेशान हुए।
मुंबई-जोधपुर फ्लाइट सुबह 9.35 बजे मुंबई से रवाना होकर 11.20 बजे जोधपुर पहुंचती है और यही वापस जोधपुर-मुंबई फ्लाइट बनकर 11.55 बजे जोधपुर से उड़ान भरकर दोपहर 1.35 बजे यात्रियों को मुंबई छोड़ता है। बुधवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाले यात्री सुबह 11 बजे आकर बैठ गए, लेकिन फ्लाइट तय समय पर नहीं आई। बरसात के कारण एयर इंडिया बार-बार एनाउंस करके फ्लाइट का समय सरकाती रही। यात्री एयरपोर्ट पर बैठे-बैठे परेशान हो गए। आखिरकार सुबह 11.20 बजे आने वाले फ्लाइट अपराह्न करीब चार बजे जोधपुर पहुंची। 4.30 बजे जोधपुर के यात्री मुंबई के लिए रवाना हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो