जोधपुर में एक बार फिर शाही परंपरा जीवंत हुई। मारवाड़ के सांस्कृतिक दूत के रूप में विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले पूर्व राजघराने के पूर्व सांसद गजसिंह का 70वां जन्मदिन शनिवार को उम्मेद भवन पैलेस की बारादरी में मनाया गया। फोटो : गिरधारीलाल पालीवाल
आपको यह जानकार हैरानी होगी कि पूर्व सांसद गजसिंह साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाते हैं। महाराजा गजसिंह अपना जन्मदिन साल में दो बार मनाते हैं। एक बार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार और दूसरा हिन्दू पंचांग के हिसाब से। फोटो : गिरधारीलाल पालीवाल
दोनों ही जन्मदिन के अवसरों पर भव्य समारोह आयोजित किया जाता है। जहां पंचांग के अनुसार मनाए जाने पर मारवाड़ की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। वहीं अंग्रेजी तरीके के अनुसार आयोजन में विदेशी तौर तरीके अपनाए गए थे। फोटो : गिरधारीलाल पालीवाल
पूर्व सांसद को जन्म दिन की बधाई देने के लिए शहरवासियों का तांता लग गया। विशिष्ट अतिथियों सहित लोगों ने गजसिंह को पुष्पगुच्छ सहित कई उपहार भेंट किए। फोटो : गिरधारीलाल पालीवाल
पूर्व सांसद गज सिंह ने बहुत छोटी उम्र में ही पूर्व राजघराने की राजगद्दी संभाल ली थी। जब वे महज चार साल के थे, तभी उनके पिता महाराजा हनवंत सिंह की मृत्यु हो गई थी। फोटो : गिरधारीलाल पालीवाल
राजघराने की परंपरा की अनुसारए छोटी उम्र में ही उनका राज तिलक कर दिया गया था। तब से लेकर आज तक वे मारवाड़ की जनता के प्रिय बने हुए हैं और जनता उन्हें अपना दुलार भी खूब देती है। फोटो : गिरधारीलाल पालीवाल
पूर्व सांसद गजसिंह का निवास स्थल महल उम्मेद भवन देश का सबसे बड़े पैलेस में शुमार है। इसमें 300 से भी ज्यादा रॉयल रूम्स हैं। इसकी भव्यता के कारण देश के कई पूर्व राज परिवार उनकी गिनती रईस पूर्व महाराजाओं करते हैं। फोटो : गिरधारीलाल पालीवाल