scriptजय गणेशा ओ देवा जय गणेशा… गणपति के रंग में रंगा जोधपुर | Patrika News
जोधपुर

जय गणेशा ओ देवा जय गणेशा… गणपति के रंग में रंगा जोधपुर

16 Photos
7 years ago
1/16
प्रथम पूज्य भगवान गणेश का जन्मोत्सव का पर्व गणेश चतुर्थी शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।
2/16
जोधपुर में ११ दिवसीय गणपति महोत्सव की शुरुआत होगी।
3/16
शिवसेना के जिला प्रमुख संपत पूनिया ने बताया कि इस बार शहर के उपनगरीय इलाकों सहित विभिन्न मोहल्लों व कॉलोनियों में संगठन के सहयोग से करीब सात सौ से अधिक प्रतिमाएं विधिवत मुहूर्त में स्थापित की जाएगी।
4/16
मुख्य प्रतिमा जालोरी गेट चौराहे पर अभिजीत मुहूर्त में स्थापित होगी।
5/16
शिवसेना महासचिव गजेन्द्र महिया ने बताया कि इस बार शिवसेना की ओर से स्थापित की जाने वाली मूर्तियों में ईको फ्रेंडली मूर्तियों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
6/16
विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल सरदारपुर प्रखण्ड व बासनी प्रखण्ड की ओर से शुक्रवार दोपहर 12.15 गणपति प्रतिमा सरदारपुरा बी रोड व प्रथम सी रोड पर स्थापित की जाएगी।
7/16
इसी प्रकार बासनी प्रखण्ड के संगम नगर में प्रतिमा स्थापित कर 12 दिवसीय गणपति महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
8/16
जोधपुर के रातानाडा गणेश मंदिर, सोजती गेट गणेश मंदिर, इश्किया गजानंद, चांदपोल सिद्धि विनायक सहित कई विभिन्न प्रमुख गणेश मंदिरों में महाआरती का आयोजन होगा।
9/16
जूना खेड़ापति हनुमान मंदिर में भी ग्यारह दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन होगा।
10/16
प्रतापनगर में गणेशोत्सव गणेश मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा।
11/16
पं. सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि १५१ किलो लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।
12/16
रातानाडा गणेश मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।
13/16
५१ हजार पंचमेवा मोदक का भोग लगाया जाएगा। शहर भर में कई जगह भक्ति संध्या होगी।
14/16
गणेश मंदिरों में पंचामृत अभिषेक भी होगा।
15/16
बाजार में सजी विभिन्न गणेश मूर्तियों में सर्वाधिक चर्चित बाहुबलि गणेश की मूर्ति है। ब्लॉकबस्टर मूवी बाहुबलि के प्रथम भाग में एक्टर प्रभास द्वारा शिवलिंग को कंधे पर उठाने वाले अंदाज में भगवान गणेश की इस प्रतिमा को बनाया गया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
16/16
ओ माय फ्रेंड गणेशा... भगवान गणेश का यह नन्हा भक्त शायद अपने अराध्य से यही कह रहा है।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.