हैरत अंगेज करतब रहे आकर्षण का केन्द्र
शहर में अलग अलग समाजों की तेरह गणगौर प्रतिमाओं के साथ ईशर सजी प्रतिमाओं को सिर पर रख कर कोट के पास लाया। वहां ईशर-गणगौर की शोभायात्रा रवाना हुई। इसमें हिन्दू महासभा व्यायामशाला अखाड़े बाजों के हैरत अंगेज करतब शोभायात्रा के प्रमुख आकर्षण रहे। ये शोभायात्रा मुख्य बाजार, चोपाटा बाज़ार, लखारा बाजार, जामा मस्जिद से शहीदों का चौक होते हुए सुभाष घाट और सांपा सरोवर पहुंची। शोभायात्रा यात्रा में ट्रैक्टरों पर रामनवमी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शहर में संवेदनशील क्षेत्रों में सशस्त्र जवानों को घरों की छतों पर तैनात किया।

शोभायात्रा का पुष्प वर्षा
सांपा सरोवर में गणगौर महोत्सव समिति की ओर से प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने घरों की छत से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके भोळावणी मेला में शहरी व ग्रामीण महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। उपजिला मजिस्ट्रेट दुदाराम, तहसीलदार वीरेन्द्रसिंह, पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेशचंद्र शर्मा, सीओ भूपेन्द्रसिंह, विकास अधिकारी गणपतलाल सुथार, थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह जाखड़, उपनिरीक्षक राजेंद्र खदाव सहित पुलिस बल से शोभायात्रा का मार्ग छावनी में बदलता दिखा।

गणगौर का स्वागत सांपा सरोवर पालिकाध्यक्ष समुदेवी सांखला, पूर्व पालिकाध्यक्ष महेन्द्र सिंह कच्छवाह, बाबूलाल टाक, माली समाज अध्यक्ष सुखदेव सैनी,विहिप जिलाध्यक्ष घनश्याम ओझा,पार्षद पीयूष शर्मा अन्यों ने गणगौर का स्वागत करते हुए पारितोषिक राशि प्रदान की। पूजा अर्चना के बाद गवर प्रतिमाओं को घरों में ले जाया गया। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने राज्य सरकार की गाइडलाइन की पालना करते हुए शांति पूर्व आयोजन के लिए पालिका के साथ आयोजन समिति ने नागरिकों का आभार जताया।