जोधपुर

जोधपुर पहुंचे जनरल वीके सिंह ने यूं लोगों में भरा नव भारत निर्माण का उत्साह, जानिए क्या कहा

विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि हमें भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ, आतंकवाद, सम्प्रदाय व जातिवाद मुक्त भारत का संकल्प लेना होगा

जोधपुरAug 23, 2017 / 09:41 am

Nandkishor Sharma

general vk singh state foreign minister vk singh, ministers in jodhpur, Politics, jodh[ur news

जोधपुर. विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि हमें भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ, आतंकवाद, सम्प्रदाय व जातिवाद मुक्त भारत का संकल्प लेना होगा। दो दिवसीय प्रवास के लिए मंगलवार दोपहर जोधपुर पहुंचे विदेश राज्यमंत्री ने नया भारत-संकल्प से सिद्धि कार्यक्रमों के तहत जोधपुर शहर व देहात भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बासनी स्थित लघु उद्योग भारती के नये सभागार में कार्यकर्ता व प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ऐसा संकल्प लें जो सिद्धि कर सकें। जो जनमानस के हित में उपयोगी हो, ताकि उस संकल्प के साथ जनमानस भी जुड़े। हमें यह बात समझनी होगी कि हमारे संकल्प के साथ देश का हर नागरिक जुड़े। क्योंकि जब हमारे नागरिकों की मानसिकता बदलेगी तभी देश भी बदलेगा। अगर भारत को विश्व का सिरमौर बनाना है तो संकल्प के साथ भारत माता की सेवा भी करनी होगी। जोधपुर के कार्यकर्ता ऐसा संकल्प ले कर कार्य करें, जो पूरे देश के लिए प्ररेणा का स्रोत बने। विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि श्रेष्ठ व नये भारत के निर्माण के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना को साकार करना है तो सभी को नये जोश के साथ जुटना होगा।
 

सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत ने संकल्प से सिद्धि के तहत देश भर में चले रहे कार्यक्रम के उद्देश्य को रेखांकित किया । लूणी विधायक जोगाराम पटेल व शहर विधायक कैलाश भंसाली ने संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं से संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जेएनवीयू कुलपति प्रो.आर.पी.सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री जगदीश देवासी, ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प के प्रदेश प्रमुख राजेन्द्र बोराणा और उप महापौर देवेन्द्र सालेचा मंच पर मौजूद रहे। सांसद शेखावत ने संकल्प पत्र का वाचन कर सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। जनरल वी.के.सिंह के जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, देहात अध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला और सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत सहित कई पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
 

मुखर्जी पार्क में पौधे लगाए, बाबा के शीश नवाए

 

विदेश राज्यमंत्री ने शाम को पावटा स्थित डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी पार्क में पौधारोपण किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके भाजपा शहर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी व देहात अध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला, विधायक कैलाश भंसाली, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास और उप महापौर देवेन्द्र सालेचा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वे मंगलवार रात बाबा रामदेव मंदिर मसूरिया पहुंचे। मंदिर में ज्योत के दर्शन के साथ ही सिंह ने धोक लगा कर राष्ट्र की खुशहाली की कामना की।

Home / Jodhpur / जोधपुर पहुंचे जनरल वीके सिंह ने यूं लोगों में भरा नव भारत निर्माण का उत्साह, जानिए क्या कहा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.