scriptGOLF SPORT का क्रेज अब मारवाड़ में भी बढ़ रहा | golf sport now popular in marwar jodhpur area | Patrika News
जोधपुर

GOLF SPORT का क्रेज अब मारवाड़ में भी बढ़ रहा

GOLF SPORT हमेशा से ही रिचेस्ट गेम रहा है। एक तो उसका किट और फिर खेलने के लिए उसका फील्ड आमजन को उपलब्ध नहीं हो पाता। लेकिन MARWAR की धरा पर इस खेल के प्रति भी लोगों का रुझान देखने को मिल रहा है। इसी खेल में जोधपुर के ही दुष्यंत व्यास ने ऑल टाइम फेवरेट का खिताब भी अपने नाम किया है।

जोधपुरJan 16, 2022 / 04:48 pm

Avinash Kewaliya

GOLF SPORT का क्रेज अब मारवाड़ में भी बढ़ रहा

GOLF SPORT का क्रेज अब मारवाड़ में भी बढ़ रहा

जोधपुर।
GOLF SPORT हमेशा से ही रिचेस्ट गेम रहा है। एक तो उसका किट और फिर खेलने के लिए उसका फील्ड आमजन को उपलब्ध नहीं हो पाता। लेकिन MARWAR की धरा पर इस खेल के प्रति भी लोगों का रुझान देखने को मिल रहा है। इसी खेल में जोधपुर के ही दुष्यंत व्यास ने ऑल टाइम फेवरेट का खिताब भी अपने नाम किया है।
सरदार क्लब में शनिवार को जेपी चैलेंज कप के परिणाम में दुष्यंत व्यास ओवर आल विजेता रहे। 1 से18 हैंडीकैप के विजेता ऋ षिराज हाडा व उपविजेता डॉ प्रफु ल्लकुमार कच्छावा रहे। 19 से 24 हैंडीकैप के विजेता महेश मुथा व उपविजेता नरेंद्रसिंह चौहान रहे। विनर गोल्फ रों को हरीशचंद्रसिंह भाटी ने पुरस्कार प्रदान किए।
दुष्यंत और इनके जैसे कई युवा प्रतिदिन गोल्फ कोर्स अपना भाग्य आजमाते हैं। सरदार क्लब में इस प्रकार की एक अच्छी रखरखाव वाली फील्ड है, जहां गोल्फ खेला जा सकता है। गोल्फर दुष्यंत बताते हैं कि जोधपुर में भी गोल्फ के क्षेत्र में काफी गुजांइश है, लेकिन अधिकांश इस खेल के बारे में अमीरों का खेल होने की भ्रांति के कारण लोग इससे जुड़ाव नहीं बना पा रहे हैं। लेकिन अब अब यह भ्रांति बदल रही है और लोगों को इससे जुड़ाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सरदार क्लब में इस खेल को प्रोत्साहित करने के लिए सही वातावरण भी है, जिससे कि नए लोग लगातार जुड़ते जा रहे हैं।
उड़ान फाउंडेशन की टीम ने रविवार को दुष्यंत का अभिनन्दन किया। अध्यक्ष वरूण धनाडिया ने बताया कि दुष्यंत उनकी टीम के सदस्य हैं और पिछले लम्बे समय से वे इसी प्रकार गोल्फ में सक्रिय हैं, वे अब तक कई गोल्फ शील्ड जीत चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो