scriptगुरुपूर्णिमा कल : सुबह 5 बजे से शाम 4.30 बजे तक ही हो सकेगा गुरु पूजन | guru purnima 2019 pooja timings | Patrika News

गुरुपूर्णिमा कल : सुबह 5 बजे से शाम 4.30 बजे तक ही हो सकेगा गुरु पूजन

locationजोधपुरPublished: Jul 15, 2019 03:10:49 pm

Submitted by:

Harshwardhan bhati

सनातन धर्म संस्कृति व साधक जीवन का मुख्य पर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव मंगलवार को श्रद्धा-भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया जाएगा। सूर्यनगरी की विभिन्न गुरुपीठों एवं आश्रमों में व्यास पीठ पूजन व धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां पूरी हो चुकी है।

guru purnima 2019 news in hindi

गुरुपूर्णिमा कल : सुबह 5 बजे से शाम 4.30 बजे तक ही हो सकेगा गुरु पूजन

जोधपुर. सनातन धर्म संस्कृति व साधक जीवन का मुख्य पर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव मंगलवार को श्रद्धा-भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया जाएगा। सूर्यनगरी की विभिन्न गुरुपीठों एवं आश्रमों में व्यास पीठ पूजन व धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां पूरी हो चुकी है। गुरु पूर्णिमा को देर रात्रि को होने वाले चन्द्रग्रहण का सूतक करीब 9 घंटे पहले प्रभावी होने के कारण गुरु पूजन अपराह्न 4.32 तक ही किया जा सकेगा।

अखिल भारतीय सैन भक्ति पीठ की ओर सैनाचार्य अचलानंदगिरि के सान्निध्य में रातानाडा माहेश्वरी भवन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार के तहत लोगों को नशा छोडऩे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा। राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत पौधों का वितरण किया जाएगा। सैनाचार्य के प्रतिनिधि रघुवीर सिंह भदावत ने बताया कि महोत्सव में सुबह 10.30 बजे से आरकेबी ग्रुप की ओर से रक्तदान किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर माहेश्वरी जनपयोगी भवन में भक्ति संध्या का आयोजन किया गया।
सूरसागर बड़ा रामद्वारा परिसर के अभय सत्संग मंडप में महंत संत रामप्रसाद के सान्निध्य में सुबह 5 बजे से गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। रामद्वारा के अभय सत्संग मंडप में गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं को संतों के सान्निध्य में पर्यावरण बचाने और नशे रूपी बुराई का पूरी तरह त्याग करने का संकल्प दिलाया जाएगा। बासनी मालियान स्थित माजीसा दिव्यधाम परिसर में पंचदशनाम जूना अखाड़ा महंत कमलानन्दपुरी व दिव्यधाम के गादीपति संत भरत के सानिध्य में भक्तों की ओर से सघन पौधरोपण किया जाएगा।
यहां भी होंगे गुरुपूर्णिमा आयोजन

सुबह 5 बजे से : संत बाबा जयगुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी सन्त उमाकान्त के सानिध्य में गुरुपूर्णिमा महापर्व मण्डलनाथ चौराहा से आगे स्थित बाबा जयगुरुदेव आश्रम परिसर में निर्मित अस्थाई पंडाल में।
सुबह 7.30 बजे से : कायलाना तखत सागर की पहाडिय़ों में स्थित संतों की तपोभूमि सिद्धनाथ दादा दरबार में गुरु पूर्णिमा मेला शाम 4 बजे तक।
सुबह 7 बजे से : फ तेहसागर स्थित कबीर आश्रम परिसर में गुरु पूर्णिमा गुरु पूजन
सुबह 10 बजे से : सिवांची गेट गड्डी भूतेश्वर वनक्षेत्र पहाडिय़ों में स्थित सोहम बाबा आश्रम में भजन संकीर्तन
सुबह 10.30 बजे से : अध्यात्म विज्ञान सत्संग केन्द्र चौपासनी में गुरुपूर्णिमा महोत्सव
दोपहर 12.15 बजे : प्रभु प्रेमी संघ की ओर से शनिश्चर थान मन्दिर परिसर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत जूनापीठाधीश्वर आचार्य अवधेशान्द गिरि चरण पादुका पूजन
सुबह 9 बजे से : पावटा सी रोड गली संख्या चार स्थित ऋषिकुल धाम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव महामंडलेश्वर डॉ. शिवस्वरूपानंद सरस्वती के सान्निध्य में

ट्रेंडिंग वीडियो