scriptहरयाळो राजस्थान : धरा को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प, 21 परिवारों ने किया पौधरोपण | hariyalo rajasthan campaign at jodhpur | Patrika News

हरयाळो राजस्थान : धरा को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प, 21 परिवारों ने किया पौधरोपण

locationजोधपुरPublished: Jul 14, 2019 10:30:39 am

Submitted by:

Harshwardhan bhati

राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान के तहत रविवार सुबह 8.30 बजे मंडोर क्षेत्र में राम तलाई तालाब विकास संस्थान के सहयोग से तालाब परिसर के आसपास 21 परिवारों की ओर से पौधरोपण किया गया।

hariyalo rajasthan campaign latest news

हरयाळो राजस्थान : धरा को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प, 21 परिवारों ने किया पौधरोपण

वीडियो : नंदकिशोर सारस्वत/गौतम उडेलिया/जोधपुर. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान के तहत रविवार सुबह 8.30 बजे मंडोर क्षेत्र में राम तलाई तालाब विकास संस्थान के सहयोग से तालाब परिसर के आसपास 21 परिवारों की ओर से पौधरोपण किया गया। सुबह 9 बजे सैनिक क्षत्रिय पूंजला नाडी संरक्षण एवं पर्यावरण विकास संस्था की ओर से पूंजला नाडी परिसर के आसपास सघन पौधरोपण किया गया। वीर तेजाजी समाज सेवा संस्थान की ओर से सुबह 9 बजे बालसमंद मंडोर के आदित्य नगर पार्क में पौधरोपण किया गया।
भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात सदस्यता अभियान सहसंयोजक नथमल पालीवाल ने बताया कि जोधपुर देहात के सभी मंडलों में पौधारोपण व सदस्यता अभियान शुरू हुआ। कुड़ी क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, प्रदेश मंत्री जगदीश देवासी, संभाग संयोजक नरेंद्र कछवाहा तथा पूर्व विधायक जोगाराम पटेल आदि उपस्थित रहे।
श्याम नगर, जानकी नगर विकास समिति अध्यक्ष मुकेश गांधी ने बताया कि दो दिवसीय पौधरोपण अभियान के तहत समिति की ओर से रविवार को क्षेत्र के हर घर के बाहर एक पौधा लगाकर उनकी देखभाल का जिम्मा सौंपा संबंधित गृह स्वामी को सौंपा गया। हरयाळो राजस्थान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना जेएनवीयू इकाई की ओर से विधि संकाय ओल्ड कैम्पस में सोमवार दोपहर 12.15 बजे से पौधरोपण किया जाएगा।
कल यहां हुआ था पौधरोपण

प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए संकल्पित राजस्थान पत्रिका के ‘हरयाळो राजस्थान’ महाभियान के तहत शनिवार को पाल बालाजी के पास स्थित श्याम नगर व जानकी नगर में सघन पौधरोपण किया गया। समिति अध्यक्ष मुकेश गांधी के संयोजन और सहायक कृषि अधिकारी ऊंझा राठौड़ के मार्गदर्शन में सघन पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने नीम, पलाश, जामुन, करंज, कनेर, हरशृंगार, शीशम आदि प्रजातियों के पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मामराज विश्नोई, कपिल राजपुरोहित, रामकिशोर सिंघल, रामलाल जांगिड़, रामकिशोर ठाकुर, सरिता सिंघवी और डीएस बेदी सहित क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी पौधरोपण किया। रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए मौके पर क्षेत्रवासियों के सहयोग से 201 ट्री गार्ड उपलब्ध कराए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो