script24 घंटे बाद लू खत्म होने की उम्मीद | Heat wave expected to finish 24 hours later | Patrika News

24 घंटे बाद लू खत्म होने की उम्मीद

locationजोधपुरPublished: Jun 12, 2019 01:29:01 am

Submitted by:

jitendra Rajpurohit

– फलोदी 48.2 डिग्री पर झुलसा
– तेज हवा के कारण अधिकांश जगह पारा गिरा, गर्मी से खास राहत नहीं

Heat wave expected to finish 24 hours later

24 घंटे बाद लू खत्म होने की उम्मीद

जोधपुर. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में लू का असर खत्म होने की उम्मीद है। तेज हवा के साथ मंगलवार को ही बादलों की आवाजाही होने और कई जगह छींटे गिरने की वजह से मौसम में बदलाव आया है। हवा के झोंकों के कारण दिन का तापमान दो डिग्री तक गिर गया, लेकिन गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल पाई। जोधपुर जिले का फलोदी 48.2 डिग्री सेल्सियस पर झुलसता रहा। यहां प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी रही। अब नमी की आवाजाही होने से तापमान में गिरावट के संकेत है, लेकिन इससे उमस भी बढऩे की आशंका है।
सूर्यनगरी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा के कारण मौसम सामान्य रहा, लेकिन सूरज निकलने के बाद गर्मी ने अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया। तेज हवा चलने के बावजूद तीखी धूप के कारण गर्मी रही। अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। दोपहर में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई जिसके कारण सूरज व बादलों की लुकाछिपी का खेल शुरू हो गया। शहर में कुछ स्थानों पर छींटे भी गिरे लेकिन इससे गर्मी से मामूली सी राहत भी नहीं मिल सकी। शाम को हवा की गति रुकने से तपिश का असर रहा। जिले का फलोदी भट्टी की तरह तपरहा था, यहां न्यूनतम तापमान 34.8 और अधिकतम 48.2 डिग्री रहा।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी तापमान में गिरावट आई। लेकिन भीषण गर्मी से कोई खास निजात नहीं मिल सकी। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 27.2 और अधिकतम 44.7 डिग्री रहा। जैसलमेर में रात का पारा 28.4 और दिन का 44.5 डिग्री रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो