scriptराजस्थान का ये हिस्ट्रीशीटर अब पुलिस गिरफ्त में, जगह जगह फायरिंग कर फैलाई थी दहशत | history sheeter vikas arrested in Jodhpur | Patrika News

राजस्थान का ये हिस्ट्रीशीटर अब पुलिस गिरफ्त में, जगह जगह फायरिंग कर फैलाई थी दहशत

locationजोधपुरPublished: May 01, 2018 11:23:24 am

Submitted by:

Nidhi Mishra

राजस्थान का एक और हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

history sheeter vikas arrested in Jodhpur

history sheeter vikas arrested in Jodhpur

जोधपुर। डांगियावास थाना पुलिस ने नाकाबंदी में तड़के तीन बजे रूड़कली निवासी हिस्ट्रशीटर विकास विश्नोई को पकड़ लिया। हिस्ट्रीशीटर ने 28 अप्रैल को पुलिस कमिश्नरेट व ग्रामीण क्षेत्र में पांच जगह फायरिंग कर दहशत मचाई थी। विकास तीन अन्य मामलों में पहले से वांछित था।डांगियावास व ग्रामीण पुलिस की ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे पकड़ा है।
आपको बता दें विकास ने बीते शनिवार को जिले में जमकर आतंक मचाया। उसने 3 जगह फायरिंग की। हूण गांव में एक युवक पर फायर कर उससे बोलेरो कैम्पर लूटकर भाग गया। झंवर थाना क्षेत्र के लूणावास खारा गांव में शराब ठेकेदार पर जानलेवा हमला कर फायर किया। शाम को पीपाड़ सिटी में एक व्यक्ति के मकान पर फायरिंग की। फायरिंग की इन घटनाओं से अब तक दहशत फैली हुई है।
झंवर थानाधिकारी जब्बर सिंह के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे एक बिना नंबर की पिकअप में हिस्ट्रीशीटर विकास रूड़किया व खोखरियानिवासी सुरेश डूडी पुत्र रूपाराम गांव के शराब ठेके पर आए। ठेकेदार लूणावास खारा निवासी छोटूसिंह पुत्र श्रवणसिंह राजपूत से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उन्होंने सरिए से छोटूसिंह पर वार किए व पिस्टल से फायर किए, लेकिन शटर बंद होने से गोली शटर पर लगी। आरोपियों ने निकट ही कार साफ कर रहे छोटूसिंह के भाई रिछपालसिंह पर भी फायर किया। इससे कार को शीशे टूट गए। भीड़ जमा होते देख आरोपी मौके से भाग गए।
सूचना पर थानाधिकारी जब्बरसिंह और बोरानाडा एसीपी निशांत भारद्वाज पहुंचे। मौके से दो कारतूस के गोले बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि यह गैंग पहले भी कई फायरिंग की वारदातें कर चुका है। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
बोलेरो कैम्पर लूटी, फायरिंग की
बिलाड़ा पुलिस उपअधीक्षक सेठाराम बंजारा ने बताया कि जोधपुर के बिलाड़ा थाना पुलिस के अनुसार आरोपी हिस्ट्रशीटर विकास व एक अन्य ने शाम को हूण गांव में कूड़ निवासी रामदयाल चौधरी के सिर पर हमला कर दोनों पैरों पर गोली मार दी। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। उससे बोलेरो कैम्पर लूट ली। हिस्ट्रीशीटर बोलेरो लेकर फरार हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात हाइवे पर नाकाबंदी की गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इधर, घायल चौधरी को उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीपाड़ में फायरिंग, दहशत
पीपाड़सिटी उपाधीक्षक बंजारा ने बताया कि शनिवार शाम को ही पिकअप में सवार विकास व एक अन्य ने रामचन्द्र बिश्नोई के मकान पर फायरिंग की। घर पर महिलाएं ही थी। रामचन्द्र पीपाड़सिटी पुलिस थाने गया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस उप निरीक्षक राजेंद्र खदाव, सहायक उप निरीक्षक घासी राम मीणा मौका पर पहुंचे। देर रात तक उसका सुराग नहीं लगा था, हालांकि अब उसे पकड़ लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो