सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री रहा। वातावरण में 44 फीसदी नमी और हवा मंद होने से सुबह से ही भयंकर उमस व्याप्त हो गई। सुबह आठ बजे तक शहरवासियों के पसीने छूटने शुरू हो गए। बंद इमारतों व घरों में लोग हलकान होना शुरू हो गए। दिन चढऩे के साथ तपिश बढ़ती गई। दोपहर होते होते पारा 45.3 डिग्री पर आ गया। लू चलने लग गई। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घायल सा कर दिया। रविवार होने और भीषण गर्मी के चलते दिन में सडक़ों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। गर्मी के मारे फुटपाथ पर गुजर बसर करने वालों और टे्रफिक घुमटी पर खड़े पुलिसकर्मियों की हालत खस्ता हो गई। शाम ढलने के बाद भी गर्मी परेशान करती रही। ग्रामीण हिस्सों में भी तेज गर्मी रही। फलोदी में पारा 44.8 डिग्री रहा।
कहां-कितना तापमान
स्थान ----- अधिकतम तापमान
जालोर ----- 46.2
जोधपुर ----- 45.2
बाड़मेर ----- 45.5
जैसलमेर ----- 45.5
नागौर ----- 45.1
फलोदी ----- 44.8
सिरोही ----- 43.6
स्थान ----- अधिकतम तापमान
जालोर ----- 46.2
जोधपुर ----- 45.2
बाड़मेर ----- 45.5
जैसलमेर ----- 45.5
नागौर ----- 45.1
फलोदी ----- 44.8
सिरोही ----- 43.6