आरोप है कि २ जुनवरी २०१६ को मुमताज की शादी सिकंदर से हुई थी। इसके बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग व प्रताडि़त करने लगे थे। २३ सितम्बर २०१९ को आरोपियों ने मारपीट कर महिला व उसके एक पुत्र को घर से निकाल दिया था। महिला थाने में शिकायत करने पर १२ अक्टूबर को उसे ससुराल ले गए थे, लेकिन पुलिस में शिकायत करने से गुस्साए आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। १५ अक्टूबर को उसे पीहर लाकर छोड़ दिया था। गत २ फरवरी को पति सिकन्दर ने पत्नी को फोन कर दहेज मांगा था। महिला के मना करने पर आरोपी ने उसे मोबाइल पर ही तीन तलाक दे दिया था।
जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को पाली जिले में बीरजपुर निवासी पति सिकन्दर खां पुत्र हुसैन को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।
जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को पाली जिले में बीरजपुर निवासी पति सिकन्दर खां पुत्र हुसैन को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।