scriptपति काम से लौटा तो रसोई में पत्नी फंदे पर लटकी मिली | Husband returned from work, wife found hanging | Patrika News

पति काम से लौटा तो रसोई में पत्नी फंदे पर लटकी मिली

locationजोधपुरPublished: Jun 26, 2019 12:17:43 am

Submitted by:

jitendra Rajpurohit

– सात साल पहले हुई थी शादी, कारणों का खुलासा नहीं

Husband returned from work, wife found hanging

पति काम से लौटा तो रसोई में पत्नी फंदे पर लटकी मिली

जोधपुर. राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत अरिहंत नगर के एक फ्लैट की रसोई में मंगलवार देर शाम एक महिला ने ओढऩे से फंदा लगा जान दे दी। पति के शाम को काम से लौटने पर मामले का पता लगा। परिजन के देर रात जोधपुर पहुंचने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।
उप निरीक्षक हिंगलाजदान के अनुसार मूलत: बाड़मेर में आरटीओ ऑफिस के पास हाल डालीबाई मंदिर चौराहे के पास अरिहंत नगर निवासी कौशल्या (25) पत्नी महेश सिंह ने रसोई में ओढऩे से पंखे के हुक पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पति सुबह साढ़े आठ बजे काम पर चला गया था। पीछे पत्नी अकेली थी। शाम सात बजे पति लौटा तो फ्लैट बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से उसने धक्का देकर दरवाजा खुलवाया। अंदर पहुंचा तो रसोई में पत्नी फंदे पर लटकी मिली। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर आई और जांच की। बाद में परिजन को सूचना दी गई। बाड़मेर में शिव तहसील के बिसाला गांव से पीहर पक्ष के लोग रात को जोधपुर पहुंचे। तब कार्रवाई के बाद देर रात शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मृतका की शादी सात साल पहले हुई थी। उसे कोई बच्चा नहीं है। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो