scriptCORONA–भीतरी शहर के बाजरों में आमजन-व्यापारियों को किया जागरुक | In the inner city, the common man and traders are made aware | Patrika News

CORONA–भीतरी शहर के बाजरों में आमजन-व्यापारियों को किया जागरुक

locationजोधपुरPublished: Jan 15, 2022 11:04:46 pm

Submitted by:

Amit Dave

 
– राजस्थान पत्रिका के साथ मिलकर व्यापारिक संगठन चला रहे अभियान
– पत्रिका अभियान: मास्क ही बचाव है

CORONA--भीतरी शहर के बाजरों में आमजन-व्यापारियों को किया जागरुक

CORONA–भीतरी शहर के बाजरों में आमजन-व्यापारियों को किया जागरुक

जोधपुर।

कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार, प्रशासन के साथ व्यापारी भी भूमिका निभा रहे है। राजस्थान पत्रिका के अभियान ‘मास्क ही बचाव है’ के साथ प्रमुख व्यापारिक संगठन मिलकर आमजन को कोरोना बचाव से जागरुक कर रहे है। अभियान के तहत राजस्थान पत्रिका के साथ त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ व जोधपुर वस्त्र व्यापार दलाल संघ ने शनिवार को भीतरी शहर के सभी बाजारों में आमजन से नो मास्क नो एंट्री का आह्वान किया व निशुल्क मास्क वितरित किए। अभियान में आमजन के साथ व्यापारियों व दुकानदारों को भी जागरुक किया जा रहा है।

हजारों लोगों को किया जागरुक

राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापारी संगठन की ओर से अब तक हजारों लोगों को कोरोना बचाव के लिए जागरुक किया गया है। करीब दो हजार से ज्यादा लोगों को मास्क वितरण गए है। साथ ही, हर दुकान में ग्राहक के आने पर उनके हाथ सेनिटाइज कराना, थर्मल स्केनिंग भी करा रहे है।

ये थे उपस्थित

अभियान में त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक सोनी, सचिव दिलीप जैन, उपाध्यक्ष शैलेश नाहटा, सह कोषाध्यक्ष हितेन भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन लोढ़ा, नवरत्न, प्रशांत सिंघवी व समस्त कार्यकारिणी व्यापारी उपस्थित थे। जोधपुर वस्त्र व्यापार दलाल संघ के अध्यक्ष ओम लोहिया, सचिव निलेश, कोषाध्यक्ष सुगन सोलंकी व कार्यकारणी सदस्य अनुभव डांगरा, दीपक, गिरिराज, पुरुषोत्तम भूतड़ा आदि सदस्य उपस्थित थे।

पत्रिका से जुड़ जारी रखेंगे अभियान

संघ अध्यक्ष दीपक सोनी ने बताया कि राजस्थान पत्रिका के साथ मिलकर कोरोना बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान में जागरुक कार्य जारी रखेंगे। पत्रिका के साथ रातानाड़ा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट, नई सडक़ व्यापारी संघ आदि संगठन भी जुडकऱ लोगों को जागरुक कर रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो