jodhpur weather : दिन के तापमान में बढ़ोतरी, शहर में बढ़ी गर्मी
जोधपुरPublished: Mar 11, 2023 10:49:11 pm
दिन के तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


jodhpur weather : दिन के तापमान में बढ़ोतरी, शहर में बढ़ी गर्मी
जोधपुर. दिन के तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हाेगी। बदलते मौसम और दिन के तापमान में वृदि्ध से गायों के बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है। मौसम विभाग ने पशुपालकों के लिए जारी एडवाइजरी में गायों को छाया में रखने और घरेलू मक्खियों और अन्य संक्रमण से बचाने के लिए शेड के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखने की सलाह दी है। मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने जीरा और चने की फसल की कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रख लेने सलाह दी है।आगे क्या : मौसम विभाग के मुताबिक 13 मार्च को कुछ जगह हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 14 और 15 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा।