scriptभारतीय सेना ने 20 हजार सैनिकों संग रेगिस्तान में दिखाई थार-शक्ति, प्रयोग किया एडवांस्ड सर्विलांस सेंसर | Indian Army’s Chetak Corps carried out Exercise THAR SHAKTI in the deserts of Rajasthan | Patrika News

भारतीय सेना ने 20 हजार सैनिकों संग रेगिस्तान में दिखाई थार-शक्ति, प्रयोग किया एडवांस्ड सर्विलांस सेंसर

locationजोधपुरPublished: May 16, 2017 02:23:00 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

युद्धाभ्यास थार-शक्ति

EXERCISE THAR SHAKTI

EXERCISE THAR SHAKTI

भारतीय सेना की चेतक कोर ने राजस्थान के रेगिस्तान में ‘थार-शक्ति’ नामक युद्धाभ्यास किया। इस युद्धाभ्यास में करीब 20,000 सैनिक, बख्तरबंद गाडिय़ां, टैंक एवं तोप आदि ने हिस्सा लिया। इसमें अत्याधुनिक सर्विलांस सेंसर का भी प्रयोग किया गया। 
लेफ्टिनेन्ट जनरल अश्वनी कुमार समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने अंतिम चरण में इस युद्धाभ्यास का अवलोकन किया। लेफ्टिनेन्ट जनरल अश्वनी कुमार ने इस युद्धाभ्यास की सफलता पर अपनी संतुष्टि जताई एवं सैनिकों द्वारा इस भीषण गर्मी में भी मरूस्थल में इस युद्धाभ्यास को पूरी तरह सफल बनाने के लिये सभी सैनिकों की सराहना की। 
इस युद्धाभ्यास में सेना ने अपने लिए तय किये गए सभी युद्धात्मक पैमाने और कठिन ऑपरेशनल चुनौतियों को सफलतापूर्वक हासिल किया जिससे आधुनिक युद्ध में विजय सुनिश्चित की जा सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो