script

समस्याएं सुलझाने के लिए नवाचार, कल से गांवों में होगा संवाद

locationजोधपुरPublished: Mar 01, 2021 08:29:47 pm

Submitted by:

Avinash Kewaliya

– प्रत्येक बुधवार को शाम 4.30 से होगा संवाद

समस्याएं सुलझाने के लिए नवाचार, कल से गांवों में होगा संवाद

समस्याएं सुलझाने के लिए नवाचार, कल से गांवों में होगा संवाद

जोधपुर।
आमजन की समस्याओं का त्वरित, सुगम व पारदर्शी तरीके से निस्तारण के लिए नवाचार के रूप में ‘सेवा अभियान’ के तहत संवाद गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह के अनुसार प्रत्येक बुधवार को शाम 4.30 से 6 बजे तक ग्राम पंचायत स्तर पर संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें आइइसी तथा जागरूकता के तहत राजकीय विभागों की ओर से दी जाने वाली सेवाओं की सर्वोतम उपलब्धता के लिए आमजन को इनकी प्रक्रिया तथा परिलाभों के विषय में जानकारी दी जाएगी। चयनित विभाग द्वारा सेवाओं, योजनाओं से संबंधित पावर पॉइन्ट प्रजेंटेशन, वीडियो, संक्षिप्त विवरण, पेम्पलेट सामग्री के द्वारा, ई-मित्र प्लस मशीन व सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विकास अधिकारी, ग्राम पंचायतों पर कार्यक्रम से संबंधित संपूर्ण व्यवस्था के लिए पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी को पाबंद किया है। उपखण्ड अधिकारी अपने ब्लॅाक स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रात्रि चौपाल व ई-चौपाल से संवाद कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
इस माह होंगे यहां होंगे संवाद
3 मार्च को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, 10 को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, 17 को प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग, 24 को कृषि विभाग तथा 31 मार्च को श्रम कल्याण विभाग से संबंधित संवाद कार्यक्रम होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो