scriptInternet Service : राजस्थान में 2 जुलाई से यहां बहाल होगी इंटरनेट सेवा, पढ़े खबर… | Internet Service : Internet service being restored here in Rajasthan | Patrika News

Internet Service : राजस्थान में 2 जुलाई से यहां बहाल होगी इंटरनेट सेवा, पढ़े खबर…

locationजोधपुरPublished: Jul 01, 2022 09:59:43 pm

Internet Service : जोधपुर संभाग में इंटरनेट सेवा होगी बहाल

Internet Service : राजस्थान में 2 जुलाई से यहां बहाल होगी इंटरनेट सेवा, पढ़े खबर...

Internet Service : राजस्थान में 2 जुलाई से यहां बहाल होगी इंटरनेट सेवा, पढ़े खबर…

Internet Service : जोधपुर संभाग में बंद की गई सभी प्रकार की इन्टरनेट सेवाएं 2 जुलाई शनिवार को सुबह 6 बजे से पुनः बहाल हो जाएंगी। संभागीय आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने इस आशय का आदेश जारी किया है। जोधपुर संभाग भर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सामान्य होने के कारण ऐसा किया गया है।

शुक्रवार को बंद रहा इंटरनेट
प्रदेश सहित पूरे संभाग में जारी इंटरनेट बंदी शुक्रवार को भी जारी रही। संभागीय आयुक्त हिमांशु गुप्ता के उक्त आदेश के अनुसार शुक्रवार रात को नेटबंदी जारी रहेगी। उन्होंने समीक्षा करने के बाद इस पर निर्णय लेते हुए एक न्य आदेश जारी किया। जिसके तहत जोधपुर संभाग में शनिवार सुबह 6 बजे इंटरनेट सेवा सुचारु हो जाएगी। गौरतलब है कि उदयपुर में हुई घटना के बाद इंटरनेट शुक्रवार को तीसरे दिन भी बंद रहा। वहीं चौथे दिन शनिवार सुबह इंटरनेट सेवा शुरू होने जा रही है।
परेशान हो गए लोग
इंटरनेट बंद होने से आमजन परेशान होने लगे है। वहीं कॉलेज व प्रतियोगी परीक्षा के आवेदन भरने वाले विद्यार्थी भी इंटरनेट बंद होने से आवेदन करने से वंचित रह रहे है। इंटरनेट बंद होने से लोगों को ऑनलाइन पेमेंट करने में भी समस्या आने लगी है। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संभागीय आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने इंटरनेट बंदी को लेकर एक आदेश जारी किया है। जिसके तहत शनिवार सुबह 6 बजे से जोधपुर संभाग में इंटरनेट सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया। जोधपुर संभाग में बंद की गई सभी प्रकार की इन्टरनेट सेवाएं 2 जुलाई शनिवार को सुबह 6 बजे से पुनः बहाल हो जाएंगी। संभागीय आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने इस आशय का आदेश जारी किया है। जोधपुर संभाग भर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सामान्य होने के कारण ऐसा किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो