scriptJodhpur: छात्र संघ उपाध्यक्ष ने भी छोड़ा कार्यालय | Jnvu Jodhpur news | Patrika News

Jodhpur: छात्र संघ उपाध्यक्ष ने भी छोड़ा कार्यालय

locationजोधपुरPublished: Jul 23, 2019 09:28:36 pm

jnvu
jnvu jodhpur
– जेएनवीयू: विवि ने 4 दिन में खाली कराए 3 छात्र संघ कार्यालय

jnvu jodhpur

Jodhpur: छात्र संघ उपाध्यक्ष ने भी छोड़ा कार्यालय

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्र संघ उपाध्यक्ष दिनेश पंचारिया ने मंगलवार को एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित अपना कार्यालय खाली कर दिया। पंचारिया ने समस्त सामान और कार्यालय की चाबी विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी। अब विश्वविद्यालय में केवल छात्र संघ अध्यक्ष सुनील चौधरी द्वारा ही कार्यालय खाली किया जाना बाकी है। विवि उनको भी कई नोटिस जारी कर चुका है।
जेएनवीयू प्रशासन ने पिछले चार दिनों में छात्र संघ महासचिव, संयुक्त महासचिव और छात्र संघ उपाध्यक्ष के कार्यालय खाली करवा कर अपने कब्जे में लिए हैं। विवि पिछले 3 महीनों से छात्रसंघ कार्यालय खाली करवाने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसे अब जाकर सफलता हाथ लगी है। विवि में छात्र संघ का कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त हो चुका है लेकिन कई नोटिस देने के बावजूद छात्र पदाधिकारी अपना कार्यालय खाली करने से बचते रहे। छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी का कहना है कि वे जुलाई में एक कार्यक्रम के बाद अपना कार्यालय खाली करेंगे।
छात्रसंघ अध्यक्ष से कर रहे हैं बात
छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी को छोडकऱ शेष तीनों पदाधिकारियों के कार्यालय विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी से कार्यालय खाली करवाने की बातचीत चल रही है।
रवि पुरोहित, इंजीनियर, जेएनवीयू जोधपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो