scriptअब जोधपुर के 65 में से 60 में डोर टू डोर कचरा संग्रहण | jodhpur : 60 ward out of 65 has dor to dor waste collection | Patrika News

अब जोधपुर के 65 में से 60 में डोर टू डोर कचरा संग्रहण

locationजोधपुरPublished: Sep 17, 2019 10:49:21 pm

Submitted by:

Avinash Kewaliya

महापौर घनश्याम ओझा और सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना

अब जोधपुर के 65 में से 60 में डोर टू डोर कचरा संग्रहण

अब जोधपुर के 65 में से 60 में डोर टू डोर कचरा संग्रहण

जोधपुर.
नगर निगम की ओर से शहर के 7 वार्ड में डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य शुरू किया गया। नगर निगम की ओर से शहर के वार्ड नंबर 4, 5, 9, 13, 14, 15 और 16 नंबर वार्ड में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए 25 टैक्सियां लगाई गई। इन टैक्सियों को महापौर घनश्याम ओझा और विधायक सूर्यकांता व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महापौर घनश्याम ओझा ने बताया कि नगर निगम की ओर से अब तक कुल 65 वार्डों में से 53 वार्ड डोर का कार्य किया जा रहा था। मंगलवार से 7 वार्ड में डोर टू डोर कचरा शुरू होने के बाद अब 60 वार्ड में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य शुरू किया जा चुका है। बचे हुए 5 वार्ड में भी जल्द कचरा संग्रहण शुरू होगा। फिलहाल 80 प्रतिशत घरों को कवर किया जा रहा है। नगर निगम के कार्यवाहक आयुक्त अनुराग भार्गव, पार्षद भंवर कवर, लक्ष्मी नारायण सोलंकी, राकेश बागरेचा, संजू सोलंकी, राधा शुक्ला, शहाबुद्दीन, भंवर प्रजापति, जनक सोनी मौजूद थे।
———-
भार्गव होंगे कार्यवाहक आयुक्त

जोधपुर. नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला के स्वास्थ्य कारणों के चलते अवकाश पर जाने के बाद निगम उपायुक्त अनुराग भार्गव को कार्यवाहक आयुक्त का पदभार सौंपा गया है। मंगलवार को आयुक्त अनुराग भार्गव ने पदभार संभाला। अनुराग भार्गव को प्रशासनिक एवं वित्तीय पावर भी दिए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो