scriptJodhpur city population from Jan Aadhar card data | कितनी है आपके शहर की आबादी, इस रिपोर्ट को देख आपके भी उड़ेंगे होश | Patrika News

कितनी है आपके शहर की आबादी, इस रिपोर्ट को देख आपके भी उड़ेंगे होश

locationजोधपुरPublished: May 26, 2023 01:42:15 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

जिले में करीब दस लाख परिवारों के जनाधार कार्ड बन चुके हैं। करीब एक लाख बाकी है। एक कार्ड में औसतन चार परिवार के सदस्य पंजीकृत है।

01_6.jpg
जोधपुर। हम जोधपुरी एक दशक में करीब 7 लाख से ज्यादा बढ़ गए हैं। हालांकि अभी 2021 की प्रस्तावित जनगणना शुरू नहीं हुई। लेकिन जनाधार कार्ड के आंकड़े जिले की जनसंख्या की नई गणित दिखा रहे हैं। इसके अनुसार 2011 की जनसंख्या 36 लाख 87 हजार से बढ़कर 2022 तक करीब 44 लाख के पार हो गई है। यानी की करीब 20 फीसदी बढोतरी हुई है। जिले में करीब दस लाख परिवारों के जनाधार कार्ड बन चुके हैं। करीब एक लाख बाकी है। एक कार्ड में औसतन चार परिवार के सदस्य पंजीकृत है। ऐसे में जिले में कुल पंजीकृत सदस्यों की संख्या 39 लाख 93 हजार 922 है। चार से साढे चार लाख लोगों का पंजीयन बाकी है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.