scriptJODHPUR WEATHER में अचानक तेज बारिश… जानिये कब तक रहेगा यह मौसम | JODHPUR CITY RAIN DUE TO WESTERN DISTURBANCE | Patrika News

JODHPUR WEATHER में अचानक तेज बारिश… जानिये कब तक रहेगा यह मौसम

locationजोधपुरPublished: Jan 21, 2022 11:06:04 pm

Submitted by:

Avinash Kewaliya

JODHPUR CITY व आस-पास के क्षेत्र में अचानक HEAVY RAIN का दौर शुरू हुआ। कभी देर बौछारें तो कभी बूंदाबांदी हुई। बारिश से शादियों के काम में काफी विघ्न पड़ा। इस अचानक बदले WEATHER का कारण WESTERN DISTURBANCE माना जा रहा है।

JODHPUR में अचानक तेज बारिश... जानिये कब तक रहेगा यह मौसम

JODHPUR में अचानक तेज बारिश… जानिये कब तक रहेगा यह मौसम

जोधपुर.
JODHPUR CITY व आस-पास के क्षेत्र में अचानक HEAVY RAIN का दौर शुरू हुआ। कभी देर बौछारें तो कभी बूंदाबांदी हुई। बारिश से शादियों के काम में काफी विघ्न पड़ा। इस अचानक बदले WEATHER का कारण WESTERN DISTURBANCE माना जा रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार रात को जोधपुर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में मावठ हुई। शहर में देर रात तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। जिले के खारिया मीठापुर, लवेरा बावड़ी, बापिणी, बेलवा और ओसियां में भी हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई। ओसियां में बारिश से सडक़ों पर पानी बहने लग गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी विक्षोभ का असर बना रहेगा। इस दौरान बादलों की हल्की आवाजाही रहेगी। तापमान में गिरावट आएगी। रविवार से पारा और अधिक लुढकऩे से कड़ाके की सर्दी पडऩे की संभावना है।
सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में बादलों की हल्की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद तेज हवा चलनी शुरू हो गई लेकिन इस दरमियान वातावरण में नमी महज 30 फ़ीसदी होने से सर्दी का कोई खास एहसास नहीं हुआ। अधिकतम तापमान भी 27.2 डिग्री रहा। रात 8 बजे के बाद शहर के कई इलाकों में बरसाती बादलों की आवक होने लगी। देर रात तक बूंदाबांदी से लेकर बौछारें गिरती रही।
फलौदी में न्यूनतम तापमान 10.4 और अधिकतम 26.6 डिग्री रहा। बाड़मेर और जैसलमेर में रात का पारा क्रमश: 13.4 व 13.2 और दिन का 27.5 व 25.6 डिग्री रहा।
बादलों की गडगड़़ाहट के साथ घरों से पनाळे बही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी हल्की से लेकर तेज़ मावठ हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से विक्षोभ का असर कम होना शुरू हो जाएगा, जिसके चलते बादलों की हल्की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान तापमान में कमी आएगी। विक्षोभ खत्म होने के बाद रविवार से पारा एकदम से गिरेगा और कड़ाके की सर्दी शुरू होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो