scriptविवाहिता की आत्महत्या, मजदूर की मौत, झांसे, हादसे और नुकसान की दास्तां है जोधपुर क्राइम फाइल | jodhpur crime file | Patrika News

विवाहिता की आत्महत्या, मजदूर की मौत, झांसे, हादसे और नुकसान की दास्तां है जोधपुर क्राइम फाइल

locationजोधपुरPublished: Dec 07, 2017 11:27:49 am

Submitted by:

Vikas Choudhary

पति व ननद के खिलाफ दहेज प्रताडऩा और दहेज हत्या का मामला सूरसागर थाने में दर्ज किया गया है।

crime news of jodhpur

jodhpur crime news, dowry case, married woman commits suicide, swindle in jodhpur, Man crushed to death, fire in jodhpur, jodhpur news

शादी के छह माह बाद ही महिला ने फंदा लगाया

जोधपुर . सूरसागर थानान्तर्गत चांदपोल के बाहर छोटी भील बस्ती में नवविवाहिता ने पंखे के हुक पर निवार से फंदा लगा जान दे दी। पति व ननद के खिलाफ दहेज प्रताडऩा और दहेज हत्या का मामला सूरसागर थाने में दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि छोटी भील बस्ती निवासी प्रियंका उर्फ भजी (२२) पत्नी विष्णु उर्फ धर्मेन्द्र वाल्मीकि मंगलवार को घर पर अकेली थी। शाम को पति लौटा तो कमरे में प्रियंका को निवार के फंदे से पंखे के हुक पर लटका पाया। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची। माणकलाव में रहने वाले पीहर पक्ष को सूचना दी गई। कार्रवाई कर शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। इस बीच, बुधवार को माणकलाव से पीहर पक्ष के लोग मोर्चरी आए, जहां उन्होंने मृतका के पिता गणपतराम वाल्मिकी ने पति विष्णु उर्फ धर्मेन्द्र व ननद के खिलाफ दहेज प्रताडऩा और दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। फिर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव पिता को सौंपा।

मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताडऩा का आरोप

मृतका के पिता गणपतराम ने एफआईआर में आरोप लगाया कि प्रियंका की शादी छह माह पूर्व ही धर्मेन्द्र से हुई थी। सास व ससुर नहीं है। पति के अलावा दादी सास ही घर में है। शादी के बाद पति मोटरसाइकिल लेकर आने की मांग करने लग गया। शादीशुदा ननद पर भी प्रताडऩा का आरोप लगाया गया है।
————-

मजदूरी करने फैक्ट्री जा रहे व्यक्ति को कार ने कुचला, मौत

पाल रोड पर लूनी पंचायत समिति के सामने बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट से सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति की मौत हो गई। चालक कार को मौके से भगा ले गया। प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार राजीव गांधी कॉलोनी निवासी पप्पूलाल उर्फ मोहनलाल वाल्मीकि (४५) सुबह बासनी स्थित फैक्ट्री जाने के लिए पैदल ही घर से निकला था। पाल रोड पर लूनी पंचायत समिति कार्यालय के सामने वह सड़क पार कर रहा था। पाल बालाजी मंदिर की तरफ से आई कार ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर से वह उछलकर दूर जा गिरा। उसके सिर व पांव में गम्भीर चोट आई। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस अस्पताल पहुंची और बगैर पोस्टमार्टम शव परिजन को सौंपा। मृतक के भांजे दिनेश बाहेती की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उधर, हादसे के बाद चालक कार को भगा ले गया। आस-पास के लोगों ने कार के पंजीयन नम्बर नोट कर लिए। इसके आधार पर कार व चालक की तलाश की जा रही है।
————

विदेश से पार्सल आने का झांसा, महिला चिकित्सक से पैंतीस हजार ठगे


विदेश से बतौर पार्सल डॉलर आने का झांसा देकर सीमा सुरक्षा बल के चिकित्सालय की महिला चिकित्सक से एक व्यक्ति ने पैंतीस हजार रुपए एेंठ लिए। खाते में और राशि जमा करवाने की मांग करने पर चिकित्सक को संदेह हुआ। महामंदिर थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मूलत: आसाम हाल सीमा सुरक्षा बल के चिकित्सालय में पदस्थापित डॉ बीना एस चेतिया ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि गत चार दिसम्बर को उसके मोबाइल पर अनजान व्यक्ति का फोन आया। उस व्यक्ति ने परिचित के द्वारा विदेश से पार्सल आने की जानकारी दी। पार्सल को पहुंचाने के लिए उस व्यक्ति ने कस्टर क्लिरियंस व अन्य टैक्स जमा करवाने के लिए पैंतीस हजार रुपए खाते में जमा कराने की जरूरत जताई।

इसके लिए उसने खाता नम्बर भी दे दिए। इस झांसे में आई महिला ने महामंदिर स्थित एसबीआई बैंक में खाते में पैंतीस रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद उस व्यक्ति का लालच बढ़ गया। उसने फिर रुपए की मांग की। तब महिला चिकित्सक को संदेह हुआ। उसने दुबारा फोन लगाए, लेकिन वो बंद मिला। इससे महिला को ठगी का अहसास हो गया। उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी खोजा स्वयं जांच कर रहे हैं।
———–

बजरी से भरे डंपर ने बस को मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं

सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी लूणी और रोहिट क्षेत्र में अवैध बजरी खनन नहीं रुकने से रोड पर बेलगाम चल रहे बजरी से भरे डंपर लोगों की जान लेने पर उतारू हैं। जयपुर-जैसलमेर बाइपास स्थित गौरा होटल पर बुधवार को एक यात्री बस को बजरी से भरा डंपर टक्कर मार कर चला गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कुड़ी भगतासनी थाने के एसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर चालक अनिल विश्नोई को पकड़ लिया गया है। समाचार छपने तक खनन विभाग की ओर से बजरी डंपर चालक के विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। डम्पर जब्त, चालक को जेल भेजालूणी. लोलासनी स्थित लूणी नदी से अवैध खनन कर डम्पर में बजरी ले जा रहे नन्दवाण निवासी जेठाराम उर्फ सुरेश गोरधनराम जाट को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर डम्पर जब्त कर लिया। न्यायालय में पेश करने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
————
जिनिंग फैक्टी में आग, लाखों का नुकसान

मथानिया

कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार शाम एक कपास जिनिंग फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का कपास व मशीने जलकर राख हो गई। मथानिया के ओमप्रकाश बूब ने बताया कि उनकी मथानिया औद्योगिक क्षेत्र में जिनिंग फ ैक्टी है। इस फ ैक्ट्री में शाम ५:३० बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेज होने से फ ैक्टी की मशीनें भी चपेट में आ गई। आग की सूचना पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर टैंकरों के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब डेढ घण्टे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से लाखों का कपास व मशीनें जलकर राख हो गई। आग की सूचना पर मथानिया पुलिस व जोधपुर से फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो