scriptजोधपुर की स्‍वादिष्‍ट आइसक्रीम, स्वाद के साथ अट्रेक्कशन, जी ललचाए, रहा ना जाए.. | jodhpur delicious ice cream | Patrika News

जोधपुर की स्‍वादिष्‍ट आइसक्रीम, स्वाद के साथ अट्रेक्कशन, जी ललचाए, रहा ना जाए..

locationजोधपुरPublished: Jun 22, 2019 05:15:04 pm

– शहर के आइसक्रीम पार्लर्स पर बढ़ी डिमांड,- नेचुरल और यूनिक आइसक्रीम पहली पसंद

ice cream

Corona overshadowed by cold market, loss of millions every month

जोधपुर. आइसक्रीम…नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। मैंगो, आरेंज, पंचमेवा, स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, वनीला, बटर स्कॉच, पाइनेपल, अमरीकन नट्स….बच्चे तो बच्चे बड़ों का भी खाने के लिए जी ललचा जाता है। बदलते दौर में अब आइसक्रीम का लुक और फ्लेवर भी बदल गए हैं। पहले जहां केवल मटका कुल्फी और कुल्फी आती थी लेकिन अब आइसक्रीम के हजारों ट्रेंड उपलब्ध है। यह ट्रेंड होम मेकिंग से लेकर बाजार में बिकने वाली आइसक्रीम में दिख रहा है। इतना ही नहीं, घर आए मेहमानों को आइसक्रीम सर्व करने का तरीका भी अब डिफरेंट-डिफरेंट सा नजर आ रहा है। गर्मियों में ठण्डक से गला तर करने के लिए आइसक्रीम लोगों की पसंदीदा बनी हुई है। शहर के आइसक्रीम पार्लर्स पर इन दिनों आइसक्रीम के तरह-तरह के फ्लेवर्स की डिमांड बढ़ गई है। कुछ लोग अपने फैमिली-फ्रेंड्स के साथ पार्लर्स पर आकर ही आइसक्रीम का मजा लेते हैं तो कुछ फैमिली पैक्स ले जाकर घर पर इनका आनंद उठाते हैं।

नेचुरल लेवर्स की डिमांड ज्यादा
बाजार में अब कई कलर्स और फ्लेवर्स की आइसक्रीम मन लुभा रही है। यूं तो आइसक्रीम में वनीला, केसर इलायची, काजू किशमिश, अमरीकन नट्स, राजभोग स्पेशल आदि फ्लेवर्स लोग पसंद करते हैं। लेकिन आजकल नेचुरल फ्लेवर्स लोगों को ज्यादा पसंद आते हैं। इनमें जैसे आम, सीताफल, अमरूद, पान, आदि के नेचुरल फ्लेवर्स की आइसक्रीम डिमांड में रहती है। इनके अलावा काजू, ठंडाई बादाम, रबड़ी कुल्फी भी लोग पसंद करते हैं।

सर्दियों में भी खाते हैं आइसक्रीम
गर्मियों में तो आइसक्रीम की डिमांड रहती ही है वहीं सर्दियों में भी लोग आइसक्रीम खाने से नहीं चूकते। फ्रेश पान, ओरियो बिस्किट्स, लाल मिर्च, गवावा, कीवी, मैंगो, के सर रबड़ी आदि फ्लेवर्स की डिमांड ज्यादा रहती है।

बच्चों का पसंद है चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी
आइसक्रीम में चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, वनीला, कसाटा, मैंगो डॉली, पार्टी पेक में अमरीकन नट्स आदि उपलब्ध हैं जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। इन फ्लेवर्स में बच्चे सबसे ज्यादा चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी के अलावा मैंगो डॉली को पसंद करते हैं।

प्रजेंटेशन भी लुभाता है
शहर के कई पार्लर्स में आइसक्रीम जिस तरह पेश की जाती है, उससे स्वाद दोगुना हो जाता है। आइसक्रीम पार्लर्स के संचालकों के अनुसार अब लाइव प्रजेंटेशन का अट्रेक्शन लोगों के बीच काफी बढऩे लगा है। आइसक्रीम कोम्बो को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। फिर जिस खूबसूरत तरीके से ये प्लेट में सर्व कर के लाया जाता है उससे इसका अट्रेक्शन और बढ़ जाता है। कोम्बो में डिफरेंट फ्लेवर होते हैं जैसे कोई केक के साथ आइसक्रीम खाना पसंद करता है तो कोई चॉकलेट चिप्स और स्टिक्स के साथ, कोई हॉट चॉकलेट भी आइसक्रीम में एड कराता है। इसके अलावा यंगस्टर्स में सबसे ज्यादा आइसक्रीम केक और चॉकलेट मिंट केक की डिमांड है।

ट्रेंडिंग वीडियो