scriptफ्रांसिसी पर्यटक भारत में सबसे ज्यादा पसंद करते हैं इस शहर को, इस रिपोर्ट में जानिए जोधपुर क्यों है विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद | Jodhpur is the first choice of French Tourists | Patrika News

फ्रांसिसी पर्यटक भारत में सबसे ज्यादा पसंद करते हैं इस शहर को, इस रिपोर्ट में जानिए जोधपुर क्यों है विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद

locationजांजगीर चंपाPublished: Mar 02, 2017 12:05:00 am

Submitted by:

Harshwardhan bhati

जोधपुर की अपणायत के दीवाने सात समंदर पार तक हंैं। यहां की बोली, व्यवहार, संस्कृति, रहन-सहन व एेतिहासिक नजारे विदेशियों को खूब लुभाते हैं। यहां सबसे ज्यादा पर्यटक फ्रांस से आते हैं। ये पर्यटक हजारों नहीं, बल्कि लाखों की संख्या में जोधपुर घूमने आते हैं।

Jodhpur is the first choice of French Tourists

Jodhpur is the first choice of French Tourists

जोधपुर की अपणायत के दीवाने सात समंदर पार तक हंैं। यहां की बोली, व्यवहार, संस्कृति, रहन-सहन व एेतिहासिक नजारे विदेशियों को खूब लुभाते हैं। यहां सबसे ज्यादा पर्यटक फ्रांस से आते हैं। ये पर्यटक हजारों नहीं, बल्कि लाखों की संख्या में जोधपुर घूमने आते हैं। इसके बाद जर्मनी, इंग्लैंड, अमरीका से पर्यटक आते हैं। वहीं देशी सैलानियों में ज्यादातर गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के लोग सूर्यनगरी आते हैं।

ALSO READ : किशोरी के लिए लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, लिफ्ट देने के बहाने ट्रक चालक ने कर डाली ये हरकत!

50 हजार से ज्यादा फ्रांसिसी 4 माह में आते हैं जोधपुर

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार फ्रांसिसी पर्यटक पूरे साल जोधपुर आते रहते है, लेकिन साल के अंतिम दो माह और शुरुआती दो माह में इनकी तादाद बढ़ जाती है। नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी माह में ही 50 हजार से ज्यादा फ्रांसिसी पर्यटक जोधपुर आते हैं। वहीं कई सैलानी जोधपुर में होली तक रुकते हैं। यहां होली खेलने का भी भरपूर लुत्फ उठाते है।

ALSO READ : मारवाड़ में अब ‘लादी’ से हो रही मनवार, जानिए कैसे बदलने लगा है तस्करी का ट्रेंड

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगांे की चांदी

वहीं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की इन्हीं चार महीनों में चांदी रहती है। इस बीच भीतरी शहर के गेस्ट हाउस, होटल, रेस्त्रां व परकोटे के बाहर की लग्जरी होटलों के लिए यह सीजन होता है। इस दौरान टूर्स एण्ड ट्रैवल्स, ऑटो-टैक्सी चालक, हैण्डीक्राफ्ट, कपड़ा व गेस्ट हाउस आदि व्यवसायियों की खासी कमाई होती है।

ALSO READ : कांकाणी हरिण शिकार मामले में सलमान खान की अंतिम बहस अब 6 को

इनके दीवाने पर्यटक

जोधपुर में सैलानियों को एेतिहासिक धरोहर बहुत ज्यादा पसंद हैं। इनमें मेहरानगढ़ दुर्ग के साथ जसवंतथड़ा, मंडोर उद्यान, घंटाघर, भीतरी शहर के नक्काशीदार आवास व ब्रह्मपुरी की तंग गलियां सैलानियों को खूब भाती हैं। इसके अलावा सर्दी में शादियों के सीजन और परंपरागत रीति-रीवाज विदेशियों को खूब पसंद आते हैं।
खाने-पीने के पूरे शौकीन

सैलानी जोधपुरी खान-पान के भी खूब दीवाने हैं। इन्हें देसी व्यंजन दाल, बाटी व चूरमा के अलावा गट्टे और गुलाब जामुन की सब्जी भी खासी पसंद आती है। इसके अलावा मिर्ची बड़ा भी सैलानियों को खासा आकर्षित करता है।

ट्रेंडिंग वीडियो