scriptशहरी सरकार की तस्वीर साफ, अब दिग्गजों की निगाहें महापौर लॉटरी पर | jodhpur municipal corporation reservation lottery | Patrika News

शहरी सरकार की तस्वीर साफ, अब दिग्गजों की निगाहें महापौर लॉटरी पर

locationजोधपुरPublished: Sep 18, 2019 09:15:34 pm

Submitted by:

Avinash Kewaliya

– दोनों बड़े राजनीतिक दलों के कई दिग्गजों में पिछली बार जैसा नहीं दिखा उत्साह
– महापौर के लिए आरक्षण स्थिति के बाद कई समीकरण बदलेंगे
 

शहरी सरकार की तस्वीर साफ, अब दिग्गजों की निगाहें महापौर लॉटरी पर

शहरी सरकार की तस्वीर साफ, अब दिग्गजों की निगाहें महापौर लॉटरी पर

जोधपुर. शहरी सरकार का स्वरूप कैसा होगा, इसकी तस्वीर साफ हो गई है। जिला स्तर पर आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया में जोधपुर नगर निगम के 100 व फलोदी नगर पालिका के 40 वार्ड में नेताओं की किस्मत का फैसला भी हो गया। कई नेताओं की उम्मीद अब तक जिंदा है तो कई नेताओं को नए विकल्प तलाशने होंगे। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को महिला प्रत्याशी भी ज्यादा संख्या में तलाशने होंगे। वहीं दिग्गज नेताओं की लॉटरी के प्रति निष्क्रियता यह दर्शाती है कि महापौर आरक्षण लॉटरी पर सभी की निगाहें हैं।
कुछ इस तरह की स्थितियां बनेगी
– कई नेताओं के वार्ड पिछली स्थिति में रहे तो उनकी टिकट की दावेदारी यथावत रहेगी।

– कई नेताओं की आरक्षण लॉटरी तो उनके वर्ग के अनुसार है लेकिन महिला सीट होने पर अब उनको परिवार की किसी महिला की दावेदारी पेश करनी होगी।
– कई महिलाएं फिर से चूल्हा चौखा संभाल सकती है। क्योंकि पिछले बार उनके रिश्तेदारों ने महिला आरक्षण होने के कारण उनको उतारा था वहां अब सामान्य वार्ड होने पर पुरुष दावेदारी की संभावना है।
– इस बार दोनों ही राजनीतिक पार्टियों को महिला नेताओं की संख्या भी ज्यादा चाहिए होगी।
———

फलोदी नगर पालिका कुल वार्ड – 40
सामान्य पुरुष – 6, 8, 9, 11, 12, 13, 17, 19, 21, 26, 27, 31, 32, 33, 34, 36, 38, 40
सामान्य महिला – 1, 4, 5, 15, 16, 22, 30, 39

एससी पुरुष – 2, 35, 37, 20

एससी महिला – 23, 24
ओबीसी पुरुष – 3, 10, 14, 18, 25

ओबीसी महिला – 7, 28, 29
—————–
जोधपुर नगर निगम कुल वार्ड – 100

सामान्य पुरुष – 3, 5, 8, 10, 13, 14, 18, 23, 26, 27, 28, 29, 31, 33, 39, 49, 53, 56, 57, 59, 60, 61, 62, 63, 65, 69, 71, 75, 79, 81, 82, 83, 85, 86, 88, 89, 90, 92, 94, 96, 98, 99, 100
सामान्य महिला – 6, 9, 12, 16, 17, 20, 25, 35, 38, 40, 41, 44, 47, 50, 52, 73, 74, 84, 87, 95, 97
ओबीसी पुरुष – 7, 15, 19, 34, 36, 42, 46, 51, 54, 55, 58, 68, 72, 78
ओबीसी महिला – 2, 4, 11, 43, 45, 48, 93

एससी पुरुष – 22, 24, 32, 64, 66, 70, 76, 77, 91
एससी महिला – 1,30, 67, 80
एसटी पुरुष – 37

एसटी महिला – 21

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो