scriptअंटी से अब निकले पैसे, तब सुधरेंगे, अन्यथा सब एक जैसे | jodhpur nagar nigam action | Patrika News

अंटी से अब निकले पैसे, तब सुधरेंगे, अन्यथा सब एक जैसे

locationजोधपुरPublished: Jul 25, 2019 09:55:53 pm

Submitted by:

Avinash Kewaliya

जोधपुर नगर निगम आयुक्त का सख्त निर्णय, गंदगी फैलाई तो भरो दस हजार का जुर्माना
 

jodhpur-nagar-nigam-action

अंटी से अब निकले पैसे, तब सुधरेंगे, अन्यथा सब एक जैसे

जोधपुर. इसे एक अच्छी पहल और सख्त निर्णय ही कहा जाएगा कि जोधपुर नगर निगम के आयुक्त ने सड़क व सार्वजनिक सम्पत्ति को गंदा करने वालों से जुर्माना राशि वसूली। उन्होंने गुरुवार को दो अलग-अलग जगह कार्रवाई कर पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना वसूला। हालांकि कई बार निगम की ओर से ऐसे लोगों को नसीहत दी जा चुकी है। लेकिन नसीहत का ढोल बार-बार बजाने के बाद भी कोई नहीं चेत रहा। ऐसे में अब निगम ने अंटी से पैसे निकलवाने शुरू कर दिए हैं। इसका यह नतीजा रहा कि आसपास के दुकानदार व लोग भी सचेत हो गए और कचरा साफ किया। असल में नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने शहर में निकले थे। तभी वार्ड नंबर 60 भदवासिया रोड पर एक लोडिंग टैक्सी चालक सड़क किनारे कचरा खाली कर रहा था। इस पर टैक्सी चालक को मौके पर पकड़ा गया। ओला ने इसे गंभीरता से लेते हुए टैक्सी चालक से 5 हजार की जुर्माना राशि वसूल की। यहां टैंकरों में पानी भरा जा रहा था लेकिन सड़क पर काफी पानी फैला दिया था। निगम आयुक्त ने टैंकर भरने वाले से भी पांच हजार की जुर्माना राशि वसूल की। दोनों को सड़क पर कचरा एवं गंदगी नहीं फैलाने के निर्देश दिए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो