scriptनगर निगम ने जोधपुर को दी 15 करोड़ की सौगात | jodhpur nagar nigam allocated 15 crore for roads | Patrika News

नगर निगम ने जोधपुर को दी 15 करोड़ की सौगात

locationजोधपुरPublished: May 15, 2018 01:48:12 pm

सड़कों के सुढृढ़ीकरण और नवीनीकरण पर खर्च होंगे 15 करोड़

Jodhpur,jodhpur news,jodhpur latest news,jodhpur news in hindi,Nagar nigam jodhpur,nagar nigam jodhpur news,

नगर निगम ने जोधपुर को दी 15 करोड़ की सौगात

जोधपुर . नगर निगम ने शहर की सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 15 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों की शुरुआत की। सोमवार सुबह केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य व महापौर घनश्याम ओझा की अध्यक्षता में दल्ले खां की चक्की चौराहे पर विधिवत पूजा-अर्चना कर इस कार्य की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में उप महापौर देवेन्द्र सालेचा, विधायक कैलाश भंसाली, सूर्यकांता व्यास, जोगाराम पटेल और जिलाध्यक्ष भाजपा देवेन्द्र जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए शेखावत ने कहा कि पिछली सरकार के अकुशल वित्तीय प्रबंधन से कर्ज में डूबे निगम ने घाटे से उबरकर निगम बोर्ड ने शहर के विकास के लिए जो कार्य किए है, वह वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़कों के सुढृढ़ीकरण और नवीनीकरण के लिए 15 करोड़ रुपए की सौगात दी है। साथ ही एयरपोर्ट विस्तार के लिए दी गई जमीन के बदले में 100 करोड़ रुपए का जो बजट मिलना है, उसे भी जल्द लाने का प्रयास किया जाएगा। महापौर ने बताया कि इस बजट से शहर की 32 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण होगा, जिसमें सीसी व डामर सड़क का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि केके कॉलोनी और शास्त्रीनगर ए सेक्टर मे कार्य शुरू किया जा रहा है और शेष जगहों पर तीन दिन में कार्य शुरू होगा और 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक कैलाश भंसाली, सूर्यकांता व्यास, जोगाराम पटेल ने भी संबोधित किया ।
वार्डों में 70 करोड़ खर्च
महापौर ने बताया कि निगम सभी वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ रूपए खर्च करेगा और इसके कार्यादेश की प्रक्रिया जारी है। वहीं आगामी महीने में करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से भी विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। कार्यक्रम में पार्षद राकेश बागरेचा, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, नंदकिशोर गहलोत, भंवर प्रजापति, चैनसिंह इंदा, सुरेश जोशी, रेवतसिंह इंदा, फताराम गुर्जर, जितेन्द्र दवे, भंवर कंवर, सुषमा परिहार, संजू सोलंकी, सीमा माथुर, राधा शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, मुकेश लोढा, माणक प्रजापत, कैलाश सांखला, उपायुक्त नारायणलाल मीणा, देवाराम सुथार, गोविन्दसिंह चारण सहित निगम अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो