script

जोधपुर मूल के लोढ़ा को मुंबई भाजपा की कमान

locationजोधपुरPublished: Jul 17, 2019 02:01:37 am

Submitted by:

jitendra Rajpurohit

मलबार हिल के विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा लोढ़ा मूलत: जोधपुर के हैं।

Jodhpur's Lodha command of Mumbai BJP

जोधपुर मूल के लोढ़ा को मुंबई भाजपा की कमान

मुंबई.जोधपुर. अगले कुछ महीनों में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया हैं। साथ ही मलबार हिल के विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई भाजपा की कमान सौंपी गई है। लोढ़ा मूलत: जोधपुर के हैं। पाटील राज्य में फड़णवीस सरकार में दूसरे नंबर के मंत्री हैं, जबकि लोढ़ा भाजपा के पुराने कार्यकर्ता और कर्मठ विधायक हैं।
प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रावसाहेब दानवे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया हैं। दूसरी तरफ मुंबई भाजपा के पूर्व प्रमुख आशीष शेलार भी फड़णवीस सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। पार्टी के प्रदेश और मुंबई अध्यक्ष का कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका था। दानवे और शेलार के स्थान पर नए अध्यक्ष की तलाश जारी थी।
1955 में जन्मे लोढ़ा पढ़ाई के दौरान भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े थे। जोधपुर की जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी से बीकॉम और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। दक्षिण मुंबई की मलबार हिल विधानसभा सीट से लगातार पांच बार लोढ़ा जीत हासिल कर चुके हैं। इनके पिता गुमानमल लोढ़ा उच्च न्यायालय के जज थे। गोवाहटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी रहे, लेकिन, मंगल प्रभात कारोबारी राह बढ़े और बिल्डर बन गए। महानगर के बड़े बिल्डरों में उनका नाम शुमार हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो