जोधपुर

जोधपुर के लिए आई यह खुशखबरी..

जोधपुर को मिला पोषण अभियान अवार्ड
 

जोधपुरAug 24, 2019 / 08:19 pm

Arvind Singh Rajpurohit

जोधपुर के लिए आई यह खुशखबरी..

 
जोधपुर. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नई दिल्ली में हुए समारोह में पोषण अभियान अवार्ड 2018-19 के तहत श्रेष्ठ फील्ड वर्क का पुरस्कार जोधपुर को दिया गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रत्येक को 50 हजार की नगद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपनिदेशक दलवीर सिंह ने बताया कि इसके तहत शहर के मिरासी बस्ती की आंगनवाड़ी केंद्र टीम की पांच सदस्यों को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रत्येक को 50 हजार की नगद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। फील्ड टीम मे महिला पर्यवेक्षक मधुबाला वर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बीना शेखावत, एएनएम सरला जोशी, आशा सहयोगिनी मोबिना, सहायिका पुष्पा को सम्मानित किया गया। इनके जोधपुर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। इस दौरान जिला समन्यवक पोषण अभियान कानाराम सारण, बाल विकास परियोजना अधिकारी जोधपुर शहर सुनन्दा सैनी, लूनी से साधना खन्ना सहित कई महिला पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

Home / Jodhpur / जोधपुर के लिए आई यह खुशखबरी..

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.